‘बंगाल में एसआईआर से 1.2 करोड़ मतदाताओं को हटाने की साजिश’, सीएम ममता ने लगाया गंभीर आरोप

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोलकाता 26 फरवरी 2026। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि राज्य में चल रही मतदाता सूची की विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया (एसआईआर) के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के नाम जानबूझकर हटाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह एक ‘साजिश’ हो सकती है, जिसके तहत करीब 1.2 करोड़ मतदाताओं के नाम अंतिम वोटर लिस्ट से हटाने की कोशिश की जा रही है।

‘पहले चरण में 58 लाख मतदाताओं के नाम कटे’
सीएम ममता बनर्जी के अनुसार, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के पहले चरण के बाद ही 58 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए। उनका दावा है कि 14 फरवरी को आपत्तियों की सुनवाई की आखिरी तारीख खत्म होने के बाद भी करीब 20 लाख और असली मतदाताओं के नाम ‘तार्किक गड़बड़ियों’ के नाम पर चुपचाप हटा दिए गए। उन्होंने कहा कि 28 फरवरी को जो अंतिम वोटर लिस्ट प्रकाशित होने वाली है, उसमें करीब 80 लाख नाम हटाए जा सकते हैं और बाद में सप्लीमेंट्री लिस्ट के जरिए 40 लाख और नाम हटाने की आशंका है।

‘कोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं दिख रहा सुधार’
कोलकाता के भवानीपुर में एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि वह उन सभी लोगों के साथ खड़ी रहेंगी जिनके नाम ‘गलत तरीके से’ हटाए जा रहे हैं। उन्होंने बिना सीधे तौर पर चुनाव आयोग का नाम लिए कहा कि सुप्रीम कोर्ट में उन्होंने इस मामले को उठाया है, लेकिन अदालत के आदेश के बाद भी हालात में सुधार नहीं दिख रहा। सीएम ने कहा कि वह किसी मतदाता को उसकी राजनीतिक विचारधारा या धर्म के आधार पर नहीं देखतीं, बल्कि हर वैध मतदाता का अधिकार सुरक्षित रहना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘मैं केवल इतना चाहती हूं कि लोगों के लोकतांत्रिक अधिकार छीने न जाएं। जियो और जीने दो।

₹850 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन/शिलान्यास
इस कार्यक्रम में उन्होंने 850 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। इनमें न्यू टाउन में लगभग 28.77 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला माइनॉरिटी सेंटर शामिल है, जहां जैन, सिख, मुस्लिम, ईसाई और बौद्ध समुदाय अपने कार्यक्रम कर सकेंगे। इसके अलावा कोलकाता में संत कुटिया गुरुद्वारा गेट का उद्घाटन, फुरफुरा शरीफ में 100 बेड का मदर एंड चाइल्ड हब, सुंदरबन के गोसाबा में ग्रामीण अस्पताल, टॉलीगंज में नया फायर ब्रिगेड स्टेशन और 100 एसी व 20 नॉन-एसी सीएनजी बसों की शुरुआत भी की गई।

Leave a Reply

Next Post

गोवा में शिक्षा क्रांति की शुरुआत, केजरीवाल ने ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन कर छात्रों को सौंपी डिजिटल ताकत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर पणजी 26 फरवरी 2026। गोवा के बेनाउलिम स्थित अवर लेडी ऑफ पट्रोसिनियो कम्युनिटी सेंटर में आज शिक्षा के क्षेत्र में एक नई उम्मीद ने जन्म लिया, जब आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने छात्रों के लिए ई-लाइब्रेरी का […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ