9 सितंबर को मुंबई पहुंचेंगी कंगना रनौत, मिलेगी Y कैटेगरी सुरक्षा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

कंगना रनौत को गृह मंत्रालय की ओर से Y कैटेगरी की सुरक्षा 

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

सुशांत सिंह राजपूत केस में मुखर अभिनेत्री कंगना रनौत और शिवसेना नेताओं के बीच जुबानी जंग खत्म नहीं हो रही है। संजय राउत और कंगना में आरपार के बीच अभिनेत्री नौ सितंबर को मुंबई पहुंच रही हैं. शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा हुए कुछ प्रदर्शनों के बीच अब कंगना को केंद्र सरकार की ओर से Y कैटेगरी की सुरक्षा मुहैया कराई गई है। यानी अब कंगना जब मुंबई एयरपोर्ट पर उतरेंगी तो उनके साथ सुरक्षाकर्मी मौजूद होंगे।

कंगना रनौत को Y कैटेगरी की सुरक्षा मिली है, जानें इसके तहत क्या होता है?

गृह मंत्रालय द्वारा दी जाने वाली वाई स्तरीय सुरक्षा में वो वीआईपी आते हैं जिनको इसके तहत 11 सुरक्षाकर्मी मिले होते हैं। इनमें 1 या 2 कमांडो और 2 पीएसओ भी शामिल होते हैं. बीते साल ही केंद्र सरकार ने करीब 11 से अधिक लोगों को Y कैटेगरी की सुरक्षा दी थी, जिसमें यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा शामिल थे। यानी अब कंगना के साथ 1 या 2 कमांडो, 2 PSO और अन्य पुलिसकर्मी होंगे. कुल जवानों की संख्या 11 होगी।

कौन-कौन सी सुरक्षाएं दी जाती हैं?

आपको बता दें कि देश में अलग-अलग स्तर पर केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा सुरक्षाएं मुहैया कराई जाती हैं। इनमें नेताओं से लेकर अन्य वीआईपी, जिनपर किसी भी तरह का कोई खतरा रहता है उन्हें थ्रेट के हिसाब से सुरक्षा दी जाती है. इनमें X, Y, Z, Z+ लेवल की सुरक्षाएं होती हैं।

X कैटेगरी में दो पुलिसकर्मी, Y कैटेगरी में 11 जवान, Z में कुल 22 जिसमें NSG कमांडो भी होते हैं। जबकि Z+ सुरक्षा में NSG कमांडो समेत कुल 36 जवान सुरक्षा में लगे होते हैं. इससे ऊपर सिर्फ एसपीजी लेवल की सुरक्षा होती है, जो प्रधानमंत्री के पास होती है।

बीते दिनों से ही कंगना रनौत और महाराष्ट्र सरकार के बीच विवाद चल रहा है. कंगना ने सुशांत मामले में लापरवाही और ड्रग्स कनेक्शन को लेकर मुंबई पुलिस पर आरोप लगाए, जिसके बाद महाराष्ट्र सरकार की ओर से निशाना साधा गया. फिर शिवसेना नेता संजय राउत और कंगना के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई। इसके बाद शिवसेना कार्यकर्ताओं ने कंगना के पुतले फूंके थे और मुंबई ना लौटने को कहा था, ऐसे में अब कंगना को सुरक्षा दी गई है।

कंगना ने कहा- भारत की एक बेटी के वचनों का मान रखा

कंगना ने खुद को मिली इस सुरक्षा को लेकर खुशी जताते हुए गृह मंत्री अमित शाह को टैग करते हुए लिखा, ‘ये प्रमाण है कि अब किसी देशभक्त आवाज़ को कोई फ़ासीवादी नहीं कुचल सकेगा,मैं अमित शाह जी की आभारी हूं।

वो चाहते तो हालातों के चलते मुझे कुछ दिन बाद मुंबई जाने की सलाह देते मगर उन्होंने भारत की एक बेटी के वचनों का मान रखा, हमारे स्वाभिमान और आत्मसम्मान की लाज रखी, जय हिंद।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 300 बेड के कोरोना वार्ड अस्पताल का किया लोकार्पण

शेयर करे300 बेडों के कोविड हॉस्पिटल में 100 आईसीयू बेड और 200 आइसोलेशन बेड शामिल प्रदेश की पहली बीएसएल-3 लैब भी बीआरडी मेडिकल कॉलेज में शुरू कोरोना से पहले बीआरडी में 20 आईसीयू बेड थे अब 70 हो गए हैं छत्तीसगढ़ रिपोर्टर गोरखपुर 07 सितम्बर 2020। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर