गोवा में वेकेशन मनाने जा रही हैं शिल्पा शेट्टी, प्राइवेट जेट में परिवार के साथ हुईं रवाना

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

कोरोना काल में इन दिनों बॉलीवुड और टीवी स्टार्स वेकेशन पर निकले हुए हैं। कोई दुबई, तो कोई मालदीव्स अपना वेकेशन मनाने पहुंचा है।इसी बीच अब बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा भी अपना क्रिसमस और न्यू ईयर मनाने निकल पड़ी हैं। शिल्पा शेट्टी अकेली नहीं बल्कि अपने पूरे परिवार के साथ एक प्राइवेट जेट से वेकेशन के लिए निकली हैं।

दरअसल शिल्पा अपने परिवार के साथ गोवा (Goa )वेकेशन मनाने के लिए रवाना हुईं हैं। हाल ही में सामने आयी एक वीडियो में शिल्पा और उनकी फैमिली प्राइवेट जेट में छुट्टियां मनाने के लिए निकले हैं। वीडियो में शिल्पा उनके पति राज कुंद्रा, उनकी बहन शमीता , शिल्पा के दोनों बच्चे वियान और शमीशा नजर आ रहे हैं। शिल्पा के वेकेशन के लिए फैन्स उन्हें हैप्पी जर्नी जैसे कमेंट्स कर विश कर रहे हैं। 

बता दें कि हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने अपने पति राज कुंद्रा के साथ मिलकर नया रेस्टोरेंट खोला। शिल्पा शेट्टी ने मुंबई के बांद्रा में Bastian chain का रेस्टोरेंट वर्ली में खोला है। इस रेस्त्रां की अभी ओपनिंग नहीं हुई है । शिल्पा के Bastian chain का रेस्टोरेंट 8000 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है । शिल्पा के रेस्टोरेंट में खासतौर से सी फूड परोसा जाएगा लेकिन वेजिटेरियन लोगों के लिए भी खास इंतजाम होगा ।  कहा जा रहा है कि इस रेस्टोरेंट में शिल्पा ने 10-15 करोड़ रुपये लगाए है । 

वर्कफ़्रंट की बात करें तो शिल्पा बॉलीवुड में फिर से कमबैक करने को पूरी तरह से तैयार हैं। शिल्पा जल्द ही ‘हंगामा 2’ और  ‘निकम्मा’ में दिखाई देने वाली हैं। एक ओर जहां शिल्पा हंगामा 2 में  परेश रावल और मीजान जाफरी के साथ दिखाई देंगी तो वहीं निकम्मा में शिल्पा अभिमन्यु दसानी और शर्ली सेतिया के साथ नजर आएँगी। 

Leave a Reply

Next Post

PM ओली के संसद भंग के प्रस्ताव को राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी की मंजूरी, अप्रैल में होगे चुनाव

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           काठमांडू 20 दिसम्बर 2020। चीन से करीबी दिखा रहा नेपाल फिर सियासी संकट में फंस गया है। यहां नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार खतरे में नजर आ रही है। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के संसद भंग करने की सिफारिश को राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने मंजूरी दे […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण