राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केन्द्रीय गृहमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष और राज्यपाल सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की दी बधाई

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

बधाई व शुभकामनाएं देने अनेक सामाजिक संगठन के लोग पहुंचे, प्रदेश भर से लोगों ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर दी बधाई

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर 24 अगस्त 2022। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के जन्मदिवस पर आज राष्ट्रपति सुश्री द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति श्री जगदीश धनखड़, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला, केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह, केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी और छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके, कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी सहित अनेक केन्द्रीय मंत्री, राज्यों के मुख्यमंत्रियों, राष्ट्रीय नेताओं और राष्ट्रीय मीडिया के प्रतिनिधियों ने विभिन्न माध्यमों से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति सुश्री मुर्मू, प्रधानमंत्री श्री मोदी, लोकसभा अध्यक्ष श्री बिड़ला और राज्यपाल सुश्री उइके ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री श्री बघेल को बधाई देते हुए उनके स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की कामना की है। वहीं केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री श्री बघेल से फोन पर बधाई व शुभकामनाएं दीं। वहीं राज्य के मंत्रीगण श्री टीएस सिंहदेव, श्री ताम्रध्वज साहू, श्री रविन्द्र चौबे, श्री मोहम्मद अकबर, श्री कवासी लखमा, श्री जयसिंह अग्रवाल, डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, डॉ. शिवकुमार डहरिया, श्री गुरू रूद्र कुमार, श्रीमती अनिला भेंड़िया समेत संसदीय सचिवों व निगम-मंडल के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से सप्रेम भेंटकर जन्मदिवस पर बधाई व शुभकामनाएं दीं। साथ ही राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात कर मुख्यमंत्री को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी मुख्यमंत्री को बधाई देने पहुंचे थे।

लड्डुओं से तौले गए मुख्यमंत्री, गजमाला पहनाया :

मुख्यमंत्री श्री बघेल को उनके जन्मदिन पर बधाई देने मौजूद लोगों ने अलग-अलग तरह से अपना प्रेम और अपनी भावनाएं प्रकट कीं। इस मौके पर लोगों ने अपने प्रिय मुख्यमंत्री को लड्डुओं से तौला। वहीं अनेक लोगों ने गजमाला पहनाकर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को बधाई व शुभकामनाएं दीं।

जन्मदिन पर बधाई देने पहुंचा पिहरीद का राहुल :

मुख्यमंत्री श्री बघेल के जन्मदिन के अवसर पर बधाई देने के लिए पिहरीद (जांजगीर-चाम्पा) का राहुल साहू अपनी मां के साथ बधाई देने पहुंचा। गौरतलब है कि दिव्यांग राहुल साहू अपने घर के पास बोरवेल में गिरने के बाद चर्चा में आया था। मासूम राहुल की जिंदगी बचाने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रशासन को हरसंभव प्रयास करने के निर्देश दिए थे, जिसके परिणामस्वरूप 105 घंटे बाद मासूम राहुल को बोरवेल से सकुशल बाहर निकालने में सफलता मिली। फिर राहुल के उपचार को लेकर भी मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया था और स्वयं जाकर उनके मुलाकात की थी।

सैंडआर्ट में उकेरा मुख्यमंत्री श्री बघेल का चेहरा :

मुख्यमंत्री श्री बघेल को उनके जन्मदिन के अवसर पर ओडिशा के प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक के शिष्य गोपीनाथ महाराणा ने पुरी (ओडिशा) के समुद्र तट पर सैंड आर्ट में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का चेहरा उकेरकर जन्मदिन पर अपनी भावनाएं प्रकट कीं।

Leave a Reply

Next Post

पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ मंत्री रविन्द्र चौबे और मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने रोजगार को लेकर भाजपा पर करारा हमला बोला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर 24 अगस्त 2022। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ मंत्री रविन्द्र चौबे और मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने रोजगार को लेकर भाजपा पर करारा हमला बोला तथा भाजपा प्रभारी पुरंदेश्वरी द्वारा मुख्यमंत्री के संबंध में की गयी अनिष्टकारी टिप्पणी पर कड़ा प्रतिवाद […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप