जुआ खेलते 13 जुआरी गिरफ्तार, 1.83 लाख का सामान जब्त

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

कोरबा, 10 नवंबर 2026। कोरबा जिले में जुआ-सट्टा पर नियंत्रण के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पसान थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम तैलियामार क्षेत्र से 13 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने मौके से नकदी, मोटर साइकिल और मोबाइल भी जब्त किए हैं। पसान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। ग्राम तैलियामार में कुछ लोग रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने दबिश दी। पुलिस को देखकर जुआरियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने घेराबंदी कर सभी 13 आरोपियों को पकड़ लिया। जब्त सामग्री में 52 पत्ती ताश और 32 हजार रुपये नकद शामिल हैं। 2 मोटर साइकिल और 5 मोबाइल भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1 लाख 83 हजार रुपये आंकी गई है। सभी आरोपियों पर जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों में शैलेन्द्र जेम्स पिता केरल जेम्स, कुंपल सिंह पिता नंदलाल सिंह, रवि ठाकुर पिता रामसिंह ठाकुर, गजेन्द्र यादव पिता गोरेलाल यादव शामिल हैं। सोनसाय पिता डिहन साय, दशरथ खलखो पिता होलसाय खलखो, कैलाश कुजूर पिता रायसिंह और शैष्मन पिता घुरन राम भी पकड़े गए। चंद्रमान कौशिक पिता सीताराम कौशिक, राजकुमार रजक पिता रामसुंदर रजक, समारू पिता चंदा और अनुराग वर्मा पिता स्वामिल वर्मा भी गिरफ्तार हुए हैं। सहदेव आर्मो पिता रामायण सिंह आर्मो भी इन जुआरियों में शामिल है।

प्रधान पाठक और सरपंच भी जुआ खेलते पकड़े गए
पकड़े गए 13 जुआरियों में धीरपाल यादव भी शामिल है। वह प्राथमिक शाला पंडरीपानी में प्रधान पाठक के पद पर तैनात है। सहदेव आर्मो ग्राम पंचायत बैरा के सरपंच हैं। पसान पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के जुआरियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने ऐसी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

Leave a Reply

Next Post

पुलिस की गश्त देख तालाब में कूदे 3 नाबालिगों की मौत

शेयर करेएसपी से लिपटकर रोए परिजन, कलेक्टर ने बंधाया ढांढस छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           शहडोल, 10 नवंबर 2026। पुलिस की गश्त देखकर चौपाटी के पीछे स्थित तालाब में कूदे तीन नाबालिगों की डूबने से मौत के मामले में मंगलवार को तीनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। हादसे के बाद से तीनों […]

You May Like

सेवानिवृत्त अधिकारियों पर भी लागू होंगी आचार संहिता की पाबंदियां....|....पुलिस की गश्त देख तालाब में कूदे 3 नाबालिगों की मौत....|....जुआ खेलते 13 जुआरी गिरफ्तार, 1.83 लाख का सामान जब्त....|....5 साल के मासूम की निर्मम हत्या....|....एफटीए कार्यशाला: मुक्त व्यापार समझौते पर 12 नवंबर को रायपुर में 'महामंथन'....|....अवैध मवेशी तस्करी का खुलासा: पुलिस ने बाड़े से 27 भैंसें की बरामद....|....पिता ने टंगिया से हमला कर बेटे की हत्या की....|....गोवर्धन पूजा पर कौशल्या साय ने की गौ माता की पूजा-अर्चना....|....राज्योत्सव के मंच से बोली गई संगीता सिन्हा की बातें हुई सचः दिवाली पर निवाले पर डाका डालने जैसा PWD का लिखित छंटनी आदेश आया सामने....|....जीएसटी और पंजीयन विभाग में सोशल मीडिया डिजिटल कार्य के नाम पर बंदरबांट, लोक धन का अपव्यय - कांग्रेस