राज्योत्सव के मंच से बोली गई संगीता सिन्हा की बातें हुई सचः दिवाली पर निवाले पर डाका डालने जैसा PWD का लिखित छंटनी आदेश आया सामने

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर, 10 नंवबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस (राज्योत्सव) और दीपोत्सव के पावन अवसर पर संजारी बालोद की विधायक एवं छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष संगीता सिन्हा ने मंच से जिस प्रशासनिक कड़वे सच का अंदेशा जताया था, वह अब पूरी तरह सच साबित हो गया है। विधायक संगीता सिन्हा ने मंच से गरजते हुए कहा था कि दिवाली और राज्योत्सव जैसे खुशियों के पर्व पर युवाओं का रोज़गार छीनना उनके पेट और निवाले पर डाका डालने जैसा है। तब उन्होंने सरकार को आगाह किया था कि कर्मचारियों को हटाने के मौखिक आदेश जारी हो रहे हैं। अब लोक निर्माण विभाग दुर्ग परिक्षेत्र से आए आधिकारिक आंकड़ों ने इस कड़वी हकीकत पर लिखित मुहर लगा दी है। 01 अक्टूबर 2026 तक जिन संभागों में कुल 971 श्रमिक कार्यरत थे, उनमें से 29 अक्टूबर 2026 की स्थिति में कुल 202 श्रमिकों की कटौती का लिखित प्रस्ताव सामने आ गया है।
संजारी बालोद की विधायक एवं छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष संगीता सिन्हा ने कहा कि विभागीय आंकड़ों का सचः कहां-कहां से छीना जा रहा है रोजगार? लोक निर्माण विभाग (दुर्ग परिक्षेत्र) के अंतर्गत आने वाले संभागों में छंटनी का लिखित विवरण इस प्रकार हैः

क्र. – संभाग का नाम – 01.10.2026 को कुल श्रमिक – कटौती की गई श्रमिकों की संख्या (प्रस्तावित) – कटौती के बाद संशोधित संख्या (As on 29.10.2026)
1. दुर्ग संभाग – 446 – 107 – 339
2. बालोद संभाग – 95 – 13 – 82
3. बेमेतरा संभाग – 172 – 44 – 128
4. राजनांदगांव संभाग – 116 – 22 – 94
5. मोहला-मानपुर-चौकी संभाग – 27 – 0 – 27
6. खैरागढ़ संभाग -50 – 0 – 50
7. कवर्धा संभाग – 65 – 16 – 49
कुल – दुर्ग परिक्षेत्र – 971 – 202 – 769

संजारी बालोद की विधायक एवं छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष संगीता सिन्हा ने राज्योत्सव के मंच से संविदा व दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का पक्ष रखते हुए बेहद कड़े शब्दों में कहा थाः “दिवाली और राज्योत्सव जैसे पावन पर्व पर हमारे युवाओं का रोजगार छीनना सीधे उनके परिवार के निवाले पर डाका डालने जैसा है। राज्य स्थापना दिवस का यह अवसर खुशी का पर्व है, ऐसे में हमारे युवा साथियों को बेरोजगार मत करो। स्थापना दिवस पर किसी की आंख में आंसू न आएं, यही हमारी मुख्य मांग है। वर्ष 2021 से काम कर रहे कर्मचारियों को हटाने का यह फैसला अत्यंत चिंताजनक और अन्यायपूर्ण है। हमारी अपील है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार तक यह बात पहुंचे ताकि इन कर्मचारियों की रोजी-रोटी बचाई जा सके।”
संजारी बालोद की विधायक एवं छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष संगीता सिन्हा ने कहा कि पहले जो बात केवल मौखिक चेतावनियों तक सीमित लग रही थी, अब PWD विभाग द्वारा 202 श्रमिकों की छंटनी के लिखित प्रस्ताव के बाद पूरी तरह सच साबित हो चुकी है। इससे कर्मचारियों और उनके परिवारों में भारी रोष और चिंता का माहौल व्याप्त हो गया है।

Leave a Reply

Next Post

गोवर्धन पूजा पर कौशल्या साय ने की गौ माता की पूजा-अर्चना

शेयर करेसीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           जशपुर, 10 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने आज कैम्प कार्यालय बगिया में गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर गौ माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने गौ माता को तिलक लगाकर पूजा […]

You May Like

गोवर्धन पूजा पर कौशल्या साय ने की गौ माता की पूजा-अर्चना....|....राज्योत्सव के मंच से बोली गई संगीता सिन्हा की बातें हुई सचः दिवाली पर निवाले पर डाका डालने जैसा PWD का लिखित छंटनी आदेश आया सामने....|....जीएसटी और पंजीयन विभाग में सोशल मीडिया डिजिटल कार्य के नाम पर बंदरबांट, लोक धन का अपव्यय - कांग्रेस....|....भगवान बिरसा मुंडा की जयंती आदिवासी गौरव दिवस के रूप में मनाया जाए- दीपक बैज....|....सलमान की मुस्कान और उर्वशी रौतेला की अदाएं....|....दिवाली पर कशिका कपूर के एथनिक अंदाज़ ने चुराई महफिल!....|....अर्शी खान ने पटाखों से दूरी बनाकर पर्यावरण संरक्षण की जगाई अलख....|....पारुल यादव के एथनिक लुक ने दिवाली की रौनक में लगाए चार चांद....|....शाकाहारी भेड़िये पर अदा शर्मा की मराठी कविता ने मचाई धूम....|....राजनाथ सिंह ने जवानों संग मनाई दिवाली