बीजापुर में हार्ट अटैक से सीआरपीएफ जवान की मौत, पश्चिम बंगाल का निवासी था सुभाष

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बीजापुर 20 मई 2026। बीजापुर जिले के थाना भैरमगढ़ के अंतर्गत आने वाले फूडरी सीआरपीएफ कैम्प में पदस्थ सीआरपीएफ जवान को हार्ट अटैक आ गया। उसे उपचार के लिए मेकाज लाया गया। जहां उपचार के दौरान जवान ने दम तोड़ दिया। जवान के शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जिसके बाद शव को उनके गृहग्राम पश्चिम बंगाल भेजा जाएगा। मामले की जानकारी देते हुए सीआरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि मूलतः ग्राम शिमलापाल थाना शिमलापाल जिला बानकुरा, पश्चिम बंगाल निवासी सुभाष डे 32 वर्ष जो बीजापुर जिले के थाना भैरमगढ़ के अंतर्गत आने वाले ग्राम फुंदरी में आरक्षक के रूप में पदस्थ थे। सुभाष ने 23 अप्रैल 2024 को 192 बटालियन से 165 बटालियन बीजापुर आये थे। 17 मई को अचानक हार्ट अटैक आया। जिसके बाद उसे बीजापुर अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के लिए मेकाज लाया गया। उपचार के दौरान 19 मई को जवान की मौत हो गई। 

Leave a Reply

Next Post

कृति-रश्मिका की ‘इंस्टा वॉर’ ने बढ़ाया कॉकटेल 2 का तापमान

शेयर करेकृति सेनन के तंज के बाद रश्मिका ने उठाया बड़ा कदम कॉकटेल 2 की कृति-रश्मिका के बीच बढ़ी टेंशन (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 21 मई 2026। बॉलीवुड में फिल्मों के प्रमोशन अब सिर्फ पोस्टर और ट्रेलर तक सीमित नहीं रहे, बल्कि सोशल मीडिया की मज़ेदार नोकझोंक भी इसका […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला