नक्सलियों ने पुलिस पर लगाया ड्रोन से बमबारी का आरोप

शेयर करे

माओवादी बोले-अमित शाह के दौरे के बाद हवाई हमला शुरू,महुआ बीनने नहीं जा रहे ग्रामीण

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जगदलपुर 08 अप्रैल 2023। छत्तीसगढ़ के बस्तर में एक बार फिर से फोर्स पर हवाई बमबारी का आरोप लगा है। माओवादी लीडर समता ने प्रेस नोट जारी कर फोर्स पर ड्रोन से हमला करने का आरोप लगाया है। समता ने कहा कि सुकमा और बीजापुर जिले की सरहद पर लगातार हवाई बमबारी की जा रही है। ड्रोन हमला से इलाके के लोग दहशत में हैं। अभी महुआ का सीजन है। डर की वजह से ग्रामीण महुआ बीनने जंगल नहीं जा रहे हैं। माओवादियों की दक्षिण सब जोनल ब्यूरो की प्रवक्ता समता का कहना है कि, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के निर्देश पर बमबारी की जा रही है। पामेड़ इलाके के भट्टीगुड, जब्बागट्टा, मिनागगट्टा समेत अन्य इलाके में बम गिराए गए हैं। पिछले 2-3 महीने में यह दूसरी बार हवाई बमबारी की गई है। समता का कहना है कि, CRPF के 84 वें स्थापना दिवस कार्यक्रम बस्तर के शामिल होने के करनपुर कैंप में आयोजित किया गया था।इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अमित शाह 25 मार्च को करनपुर कैंप आए थे। यहां उन्होंने कहा था कि, माओवादियों के साथ लड़ाई अंतिम चरण पर है।

उन्होंने जल्द ही माओवादियों को जड़ से मिटाने की बात कही थी। समता का कहना है कि इसी के तहत ड्रोन और हेलीकॉप्टर को जंगल में लगातार घुमाया कर सर्वे किया जा रहा है। बम भी गिराए जा रहे हैं। बस्तर के जल-जंगल-जमीन और यहां की खनिज संपदा को लूटने की तैयारी की जा रही है। यहां की संपदा को देश और विदेश के पूंजीपतियों को सौपने के लिए कई तरह के समझौते किए गए हैं। समता ने कहा कि माओवादी पार्टी इसे लूटने नहीं दे रही है। इस लिए हमारे उन्मूलन की बात नेता कर रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

जुआरियों को पकड़ने गई पुलिस टीम, तो 3 युवकों ने एनिकट में लगा दी थी छलांग, दो तैरकर निकल गए, एक की मौत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 08 अप्रैल 2023। जुआरियों को पकड़ने गई पुलिस को देखकर तीन युवक भागने लगे, इस बीच पुलिस ने उन्हें दौड़कर पकड़ने का प्रयास किया तो तीनों एनिकट में कूद गए। जिसमें 2 युवक तैरकर निकल गए। जबकि एक की डूबने से मौत हो गई है। […]

You May Like

रायपुर और दुर्ग में ईडी का छापा....|....कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शनः वोट बचाओ, देश बचाओ के नारे पर जुटे कार्यकर्ता....|....भोपाल में कार्बाइड गन बैन! पुलिस आयुक्त ने जारी किए आदेश....|....मुफ्त लगे स्मार्ट मीटर बने जी का जंजाल....|....एक नवंबर को कांग्रेस की रैली: 14 जोन में बंटा रामलीला मैदान....|....गोड़धोइया नाला परियोजना: सीएम योगी एक नवंबर को करेंगे लोकार्पण....|....विवादित पोस्ट की भाषा पर चुनाव आयोग ने मांगी माफी....|....भारत ने वीटो पावर के इस्तेमाल पर उठाए सवाल....|....एसपी का पुत्र सरकारी बंदूक से फायर कर रहा है, तहसीलदार सड़क पर केक काट रहा - कांग्रेस....|....कार्यकर्ताओं को अपमानित कर रही भाजपा प्रभारी - दीपक बैज