सोनभद्र खदान हादसा: मलबे से बरामद हुए दो सगे भाइयों समेत चार और मजदूरों के शव, पांच हुई मृतकों की संख्या

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

सोनभद्र 17 नवंबर 2025। सोनभद्र जिले के ओबरा के बिल्ली मारकुण्डी स्थित पत्थर खदान में चट्टान धंसने से हुए हादसे में मलबे के नीचे दबे चार और शव बरामद हो गए हैं। इससे पहले रविवार की रात भी एक शव मिला था। हादसे में मरने वालों की संख्या पांच हो गई है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम की ओर से पिछले 40 घंटे से चलाया जा रहा रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। मलबे के नीचे कुछ अन्य मजदूरों के भी दबे होने की आशंका के मद्देनजर टीम युद्धस्तर पर चट्टानों को तोड़कर रास्ता बनाने और मलबा हटाने में जुटी हुई है। राहत कार्य में सबसे बड़ा अवरोध बन रही बड़ी चट्टान के हटाए जाने के बाद माना जा रहा है कि जल्द ही मजदूरों की सही संख्या और स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी।

इन मजदूरों के निकाले गए शव

मलबे से जिन मजदूरों के शव अब तक निकाले गए हैं, उनमें पनारी गांव के कर्मसार टोला निवासी इंद्रजीत यादव (32), भाई संतोष यादव (30), कोन के कचनरवा निवासी रविंद्र उर्फ नानक हैं। अमरेनिया निवासी राजू गोंड का शव रविवार की भोर में ही बरामद हो चुका था। वहीं अन्य चार शव रात 11 बजे से सुबह 4 बजे के बीच बरामद हुए हैं। उन्हें पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मृतकों के परिजनों को रात में ही घटनास्थल से हटाकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया था। वहीं कृपाशंकर की तलाश जारी है।

ओबरा थाना क्षेत्र के बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में स्थित श्री कृष्णा माइनिंग वर्क्स की खदान में शनिवार की दोपहर बाद ड्रिलिंग के दौरान पत्थर की खदान धंस गई। इससे खदान में काम कर रहे कई मजदूर दब गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, 15 से ज्यादा लोग मौके पर काम कर रहे थे। हालांकि कई मजदूरों ने मौके से भागकर किसी तरह खुद को बचाया था। हादसे के वक्त खदान में नौ कंप्रेशर मशीनों से ब्लास्टिंग के लिए होल किए जा रहे थे। सूचना पर डीएम, एसपी सहित अन्य अफसर मौके पर पहुंचे। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई।  

Leave a Reply

Next Post

ठंड से बचने आग तापते समय झुलसकर दो महिलाओं की मौत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर/सरगुजा 17 नवंबर 2025। उत्तरी छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ने के साथ ही अलाव तापते समय झुलसकर मौत की घटनाएं भी सामने आने लगी हैं। सरगुजा के मैनपाट थाना क्षेत्र के सुपलगा में एक 65 वर्षीया वृद्धा चूल्हा में झुलस गई थी। अस्पताल के बजाए 14 दिनों तक […]

You May Like

'विवाह पूर्व सहमतिपूर्ण संबंध सामान्य बात', सुप्रीम कोर्ट ने कहा- समझौता दोष स्वीकार करने के बराबर नहीं....|....'जहां हाथ रखता हूं, दुर्गंध आती है ब्रिगेड मैदान को जेल बनाना पड़ेगा', सीएम शुभेंदु का तीखा हमला....|....'पुलिस के साथ करें सहयोग', राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए DGP मुकेश सिंह की जनता से अपील....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....ममता को कांग्रेस का ऑफर, अपने पुराने मूल में लौट आइए, रणनीतिक तैयारी तेज; सोनिया गांधी से होगी मुलाकात!....|....यूपी में एक और सास-दामाद की लव स्टोरी: महिला पर आया जमाई का दिल, दोनों ने कोर्ट में की शादी....|....जयपुर में ऑपरेशन 80 फीट शुरू, आधे शहर में इंटरनेट बंद, भारी पुलिस बल के साथ प्रशासन का बड़ा एक्शन....|....'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत