तमिलनाडु में बड़ा हादसा, विरुद्धनगर में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, छह की मौत, कई घायल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

चेन्नई 04 जनवरी 2025। तमिलनाडु के विरुद्धनगर में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट में छह लोगों की मौत हो गई है। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं।विरुद्धनगर जिले के सत्तूर इलाके में स्थित पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ। मरने वालों में फैक्ट्री के ही छह कर्मचारी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फैक्ट्री में चार कमरे थे, जो धमाके के बाद ध्वस्त हो गए। सूचना के बाद अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और कुछ घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है, लेकिन माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से यह हादसा हुआ। 

तमिलनाडु के विरुद्धनगर जिले में कई पटाखा फैक्ट्री हैं और यहां कई हादसे हो चुके हैं। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बीते साल हुए एक हादसे के बाद पटाखा फैक्ट्रियों में सेफ्टी रेगुलेशन की जांच करने का निर्देश दिया था। हालांकि इसके बावजूद वहां हादसे नहीं रुक रहे हैं। 

Leave a Reply

Next Post

पत्रकार मुकेश हत्याकांड: हिरासत में लिए गए तीन लोग, शाम तक हत्या का हो सकता है खुलासा; पूछताछ जारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जगदलपुर 04 जनवरी 2025। जगदलपुर में लापता पत्रकार मुकेश चंद्राकर की लाश मिलने के बाद पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस तीनों लोगों से पूछताछ कर रही है। मामले का आज पुलिस खुलासा कर सकती है। वहीं, पत्रकार मुकेश की मौत के […]

You May Like

शराब के नशे में तलवार लेकर सड़क पर उतरा युवक....|....कॉलोनियों में ईडब्ल्यूएस-एलआईजी की जमीन पर प्रशासन की नजर....|....चपरासी की नौकरी का झांसा देकर 5 लाख ठगे....|....नशीले इंजेक्शनों की तस्करी का पर्दाफाश....|....सरकारी स्कूल में जुगाड़ से पढ़ाई: संसाधनों की कमी नहीं बनी रोड़ा....|....सरकारी कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर से पहले पक्ष सुनना जरूरी....|....गंगा में 133 किमी का जल हाईवे बनेगा....|....स्कूलों में अब सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगेगी रोक....|....जाम से मुक्ति के लिए एक और रिंग रोड बनाने की तैयारी....|....'ट्रॉफी चोर' के नारों से गूंजा दुबई स्टेडियम