देश में नए कोरोना के मरीज बढ़े : अब ब्रिटेन से आने-जाने वाले विमानों पर 7 जनवरी तक रोक

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली 30 दिसंबर 2020। ब्रिटेन वाले कोरोना वायरस से भारत में भी हड़कंप मच गया है। देश में ब्रिटेन में मिले ज्यादा खतरनाक कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। बुधवार को 13 नए मरीज मिले। ये किस प्रदेश से हैं यह साफ नहीं हो सका है। कल मिले सात मरीजों में से 1-1 यूपी, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना, जबकि तीन कर्नाटक के हैं। इस बीच केंद्र सरकार ने ब्रिटेन आने-जाने वाले विमानों पर रोक को कुछ दिनों के लिए और बढ़ा दिया है। विमानन मंत्री हरदीप पुरी ने जानकारी दी कि कोरोना वायरस के फैलते के नए स्ट्रेन की वजह से ब्रिटेन से आने वाले और जाने वाले विमानों पर रोक को नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 7 जनवरी 2021 तक बढ़ा दिया है। पहले 22 दिसंबर की आधी रात से 31 दिसंबर तक यह रोक लगाई गई थी।

आइसोलेशन सेंटर से भागी महिला में नया स्ट्रेन मिला

ब्रिटेन से लौटी आंध्र प्रदेश की एक महिला में कोरोना का नया स्ट्रेन मिला है। 21 दिसंबर को दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उसे आइसोलेशन सेंटर भेजा गया था। वहां से भागकर वह स्पेशल ट्रेन से अपने घर राजमुंदरी पहुंची थी। महिला के साथ उसका बेटा भी था। हालांकि, बेटे की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

9 से 22 दिसंबर के बीच देश लौटे संक्रमितों की जीनोम सीक्वेंसिंग जरूरी

नए स्ट्रेन के मामले सामने आने के बाद केंद्र सरकार अलर्ट मोड में आ गई है। हेल्थ मिनिस्ट्री ने मंगलवार को बताया कि 9 से 22 दिसंबर के बीच भारत आए इंटरनेशनल पैसेंजर्स, जो सिंप्टोमैटिक या संक्रमित पाए गए हैं, उनकी जीनोम सीक्वेंसिंग अनिवार्य होगी।

33 हजार मरीज हाल ही में ब्रिटेन से आए

25 नवंबर से 22 दिसंबर के बीच ब्रिटेन से लगभग 33 हजार यात्री भारत आए। इनमें से अब तक 114 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कुछ और सैम्पल्स में नए जीनोम का पता लगाया जा रहा है। पॉजिटिव मिले मरीजों को राज्यों में बनाए गए कोविड सेंटर में आइसोलेशन में रखा गया है। इनके संपर्क में आए लोगों को भी अलग क्वारैंटाइन कर दिया गया है। नए संक्रमितों के संपर्क में आए दूसरे लोगों का भी पता लगाया जा रहा है।

क्या है जीनोम सिक्वेंसिंग?

जीनोम सीक्वेंसिंग किसी वायरस की पूरी जानकारी है, जिसमें वायरस का पूरा डेटा होता है। वायरस कैसा है? कैसा दिखता है? इसकी जानकारी जीनोम में मिलती है। वायरस के बड़े ग्रुप को जीनोम कहा जाता है। वायरस के बारे में जानने की प्रोसेस को जीनोम सीक्वेंसिंग कहा जाता है। इसी के जरिए कोरोना के नए स्ट्रेन के बारे में पता लगाया जा रहा है।

किस लैब की जांच में, कितने मरीजों में नया स्ट्रेन मिला

लैबकुल टेस्टकितनों में नया स्ट्रेन मिला
NCDC दिल्ली148
NIBG कल्याणी71
NIV पुणे501
NIMHANS बेंगलुरु157
CCMB हैदराबाद152
IGIB दिल्ली61

Leave a Reply

Next Post

रणबीर-आलिया के साथ हॉलीडे पर पहुंचे दीपिका-रणवीर, नीतू कपूर ने शेयर की खास तस्वीर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           बॉलीवुड सितारों के बीच नए साल का जश्न शुरु हो चुका है। ऐसे में सेलेब्स अपने नए साल का जश्न मनाने वेकेशन पर जा रहे हैं। मंगलवार को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर नए साल का जश्न मनाने के लिए नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप