सुना घर देख घुसी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने आलमारी के लॉकर से पायल, कंगन समेत 70 हजार के जेवर पार कर दी, गिरफ्तार

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

धमतरी 28 अगस्त 2022। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक युवक के घर से चोरी हो गई। उसके घर में किसी और ने नहीं बल्कि उसके ही जान पहचान वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने चोरी की थी। बताया गया कि पीड़ित के घर पर दोपहर को कोई नहीं रहता था। उसी दौरान महिला उसके घर में घुसी और गहने पार कर दिए थे। जिसके बाद मामला थाने पहुंचा और आरोपी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, 2 दिन पहले दानी टोला में रहने वाला थानसिंह साहू (24) काम करने के लिए बाहर गया था। उसकी पत्नी भी काम करने के लिए बाहर गई थी। उसी दौरान घर के आलामारी से गहने पार हुए थे। मगर घर आने के बाद भी पति-पत्नी को इस बात की भनक भी नहीं लगी थी। इधर,युवक की पत्नी ने शनिवार को जब आलमारी चेक किया तो उसमें से गहने गायब थे। आलमारी के लॉकर से पायल, कंगन समेत 70 हजार के जेवर गायब हो गए थे। इसकी जानकारी उसने तुरंत अपने पति को दी। इसके बाद थानसिंह ने मामले की शिकायत थाने में की थी। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। ऐसे में जिस तरह से घर में चोरी हुई थी। उससे पुलिस को यह शक हुआ था कि इस वारदात को किसी पहचान वाले ने ही अंजाम दिया है। इससे बाद पुलिस ने आस-पास के लोगों से भी पूछताछ की। उस दौरान पुलिस ने मोहल्ले में ही रहने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता ध्रुव(43) से भी पूछताछ की। पूछताछ में वह घबरा गई थी और पुलिस को ही गुमराह करने की कोशिश करने लगी। बस इसी बात पर पुलिस को शक हो गया और पुलिस ने उससे जब कड़ाई से पूछताछ की, तब उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और चोरी किए गए जेवर उससे जब्त किए हैं।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में एनआईए की कमान संभालेंगे आईपीएस वेदप्रकाश सूर्या,

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर 28 अगस्त 2022। छत्तीसगढ़ के रायपुर में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण-NIA के नये मुख्यालय भवन का लोकार्पण करने आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आतंकवाद से जुड़े अपराधों की जांच के लिए बने इस संगठन के बारे में कुछ खास बातें कहीं हैं। उन्होंने कहा, […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप