लॉ कॉलेज में पीट-पीटकर मारे गए हर्ष राज के लिए उबला पटना, अशोक राजपथ जाम कर करगिल चौक पर आगजनी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 28 मई 2024। छात्र नेता और लाॅ के छात्र हर्ष की हत्या के विरोध में मंगलवार को छात्र सड़क पर उतर आए। छात्रों ने अशोक राजपथ को जाम कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। प्रदर्शन कर रहे छात्र सड़क पर आगजनी कर छात्र के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। सूचना पाकर मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंची।

कई थानों की पुलिस पहुंची 
छात्र नेता की हत्या की घटना को लेकर छात्रों में रोष है जो अब सड़कों पर दिखने लगा है। गांधी मैदान स्थित कारगिल चौक के पास भारी संख्या में छात्रों ने सड़क जाम कर दिया है। छात्रों के द्वारा किये जा रहे प्रदर्शन की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस थाना पीरबहोर के साथ साथ आसपास के कई थानों की पुलिस कारगिल चौक पर पहुंच कर मामले को शांत करने में जुट गई है। 

पुलिस ने किया लाठीचार्ज 
पुलिस ने सड़कों पर हंगामा करते छात्रों को हटाने की कोशिश की लेकिन छात्र मानने के लिए तैयार नहीं हो रहे थे। कारगिल चौक के पास अफरातफरी का माहौल हो गया।  फिर पुलिस ने मामले को संभालने की कोशिश की लेकिन छात्र लगातार टायर जलाकर अपनी मांग पर अड़े रहे।  फिर मौके पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी ने बल प्रयोग करते हुए हंगामा कर रहे छात्रों को हटाने की कोशिश की। हंगामा करने वाले कुछ छात्रों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।  स्थिति को नियंत्रण करने में पुलिस जुटी हुई है। 

Leave a Reply

Next Post

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले दो प्रथम श्रेणी मैच खेलेगी भारत-ए टीम, युवा खिलाड़ियों को होगा फायदा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मेलबर्न 28 मई 2024। भारतीय टीम को इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। दोनों टीमों के बीच बॉर्डर-गावस्कर सीरीज ऑस्ट्रेलिया में खेली जाएगी। इस महत्वपूर्ण सीरीज से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया की ‘ए’ टीमें एक दूसरे के खिलाफ […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान