इलाहाबाद, फैजाबाद के बाद अब लखनऊ का बदलेगा नाम? सीएम योगी के ट्वीट से मिले संकेत

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

लखनऊ 17 मई 2022। यूपी की राजधानी लखनऊ का नाम बदलने के अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वागत में सीएम योगी के एक ट्वीट से लखनऊ का नाम बदले जाने की अटकलें लगने लगीं हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट में लिखा, ‘शेषावतार भगवान श्री लक्ष्मण जी की पावन नगरी लखनऊ में आपका हार्दिक स्वागत व अभिनंदन…’ आपको बता दें कि सीएम योगी ने यह ट्वीट अमौसी एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत करते हुए खींची गई फोटो को टैग करते हुए किया है। इस ट्वीट के बाद यह सवाल उठने लगा है कि लखनऊ का नाम लक्ष्मण जी के नाम पर किया जा सकता है। यह अटकलें इसलिए भी लगाई जा रही हैं, क्योंकि इससे पहले लखनऊ का नाम बदलकर लखनपुरी, लक्ष्मणपुरी और लखनपुर करने की मांग उठाई जा चुकी है। आपको बता दें कि योगी सरकार ने इससे पहले कई जगहों के नाम बदले हैं। इलाहाबाद और फैजाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज और अयोध्या किया जा चुका है। 

हालांकि सीएम के आधिकारिक ट्विटर हैंडिल से इसी तस्वीर के साथ किए गए ट्वीट की भाषा बदली हुई है। इसमें उन्होंने इस ट्वीट में लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर स्वागत की बात लिखी है। 

पीएम मोदी ने योगी सरकार के मंत्रियों को पढ़ाया सुशासन का पाठ

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार शाम यहां योगी सरकार के मंत्रियों को सुशासन का पाठ पढ़ाया। उन्होंने मंत्रियों को संगठन के साथ समन्वय करके काम करने तथा जनता से सतत संवाद स्थापित कर उनकी आकांक्षाओं पर खरा उतरने की नसीहत दी। पीएम मोदी कुशीनगर के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम लखनऊ पहुंचे। इससे पहले लखनऊ पहुंचने पर अमौसी एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक ने पीएम मोदी का स्वागत किया। यह दूसरा मौका था जब मोदी बतौर प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे। इससे पहले मोदी 20 जून 2017 को मुख्यंमत्री आवास आए थे। तब राष्ट्रपति चुनाव से पहले का मौका था। 

इसमें विपक्ष के नेता, धर्मगुरु सहित अन्य खास मेहमान भी बुलाए गए थे। इसके बाद राम नाथ कोविंद भी राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित होने के बाद 25 जून 2017 को मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे। तब वह भाजपा एवं सहयोगी दलों के सांसदों और विधायकों का समर्थन मांगने योगी के घर पहुंचे थे। इसके अलावा उप राष्ट्रपति वैकेंया नायडू भी 24 जनवरी 2018 को मुख्यमंत्री के सरकारी आवास आए थे। योगी मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रोटोकॉल से हटकर कई हस्तियां मुख्यमंत्री आवास आ चुकी हैं।

Leave a Reply

Next Post

दुनिया देखेगी भारत की समुद्री ताकत, राजनाथ सिंह आज मुंबई में करेंगे दो स्वदेशी युद्धपोतों की लॉन्चिंग

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 17 मई 2022। स्वदेशी युद्धपोत निर्माण के क्षेत्र में भारत के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन है। दरअसल, आज मुंबई के मझगांव डॉकयार्ड में दो स्वदेशी युद्धपोत लॉन्च किए जाएंगे और इस दौरान खुद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वहां मौजूद रहेंगे। भारतीय वायुसेना युद्धपोत आईएनएस […]

You May Like

'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक....|....भाजपा सरकार से ना रुपया संभल रहा है ना देश की अर्थव्यवस्था - दीपक बैज