खात्मे की कगार पर कोरोना की तीसरी लहर! 50 हजार से कम हुए रोजाना मामले

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 13 फरवरी 2022। देश में कोरोना की तीसरी लहर अब खात्मे की ओर है। पिछले कई दिनों से लगातार मामलों में गिरावट देखने को मिल रही है। इस बीच कोरोना टीकाकरण अभियान भी तेजी से चल रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार को पेश किए गए आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 172.81 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है।

दरअसल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार रविवार तक देश में लगने वाली वैक्सीन की लेने वालों की संख्या 172.81 करोड़ पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के दैनिक मामलों में भी गिरावट दर्ज की गई है। देशभर में कोरोना के 44,877 नए केस दर्ज हुए है। जो एक दिन पहले 50,407 थे, देश में वर्तमान में एक्टिव केस 5,37,045 हैं. वहीं रिकवरी रेट वर्तमान में 97.55 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटे में 1,17,591 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। इसके साथ ही ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,15,85,711 हो गई है। इसके अलावा डेली पॉजिटिविटी रेट 3.17% है और साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 4.46% है। अब तक कुल 75.07 करोड़ कोरोना टेस्ट हुआ है, पिछले 24 घंटों में 14,15,279 कोरोना जांच हुई है।

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के मामले बीते कई दिनों बाद 50 हजार से कम हुए हैं। कोरोना के बीते 24 घंटे में 44,877 नए केस दर्ज किए गए हैं। यह कल से 11% कम हैं। 15-18 आयु वर्ग के कम से कम एक करोड़ लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं। बता दें कि दुनिया में अब तक 40 करोड़ 82 लाख से अधिक लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। दुनिया के कई देशों के साथ-साथ भारत में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान जारी है।

Leave a Reply

Next Post

हिजाब विवाद: भोपाल में संस्कृति बचाव मंच की चेतावनी- स्कूलों में हिजाब पहनेंगे तो हम भगवा दुपट्टा पहनकर जाएंगे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   इंदौर 13 फरवरी 2022 । कर्नाटक के बाद अब मध्य प्रदेश में हिजाब विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हिजाब को लेकर संस्कृति बचाव मंच ने चेतावनी दी है कि यदि स्कूल-कालेज में हिजाब पहनाया जाएगा, तो हमारे कार्यकर्ता भगवा दुपट्टा और धोती-कुर्ता पहन […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक