असम में परिसीमन प्रस्ताव के मसौदे के खिलाफ बंद से जनजीवन प्रभावित, हिरासत में 300 से अधिक प्रदर्शनकारी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

गुवाहाटी 27 जून 2023। असम में परिसीमन प्रस्तावों के मसौदे के विरोध में राजनीतिक दलों ने 12 घंटे के बंद का आह्वान किया था। इस दौरान, मंगलवार को बराक घाटी के तीन जिलों में 300 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। बंद का आह्वान पहले बराक डेमोक्रेटिक फ्रंट (बीडीएफ) ने किया था। बाद में कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और एआईयूडीएफ ने भी इसका समर्थन किया। असम की बराक घाटी में बंद सुबह पांच बजे शुरू हुआ। इस दौरान घाटी के कछार, करीमगंज और हैलाकांडी जिलों में दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। हालांकि, सरकारी कार्यालय इस दौरान खुले रहे, लेकिन इनमें लोगों की उपस्थिति बहुत कम दर्ज की गई। इसके अलावा, इन तीनों जिलों में वाहनों की आवाजाही काफी कम देखी गई। अगर घर से कोई बाहर निकल भी रहा था, तो प्रदर्शनकारी उनसे घर वापस लौटने का आग्रह कर रहे थे। पुलिस ने करीमगंज (उत्तर) से कांग्रेस विधायक कमलाख्या दे पुरुकायस्थ और पार्टी के कछार जिला अध्यक्ष अभिजीत पॉल सहित 300 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। 

कछार के पुलिस अधीक्षक नुमल महत्ता ने बताया कि सभी दलों के प्रदर्शनकारियों को हिरासत में इसलिए लिया गया है क्योंकि वे लोगों को काम पर जाने से रोक रहे थे। उन्होंने कहा कि ये एहतियाती गिरफ्तारियां हैं। हम आम लोगों की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। चुनाव आयोग द्वारा प्रकाशित परिसीमन प्रस्ताव के मसौदे के अनुसार, तीन जिलों में विधानसभा सीटों की संख्या मौजूदा 15 से कम होकर 13 हो जाएगी। कुछ निर्वाचन क्षेत्रों के नामों में बदलाव का भी प्रस्ताव है। सत्तारूढ़ भाजपा सहित कई राजनीतिक नेताओं ने मसौदा प्रस्तावों पर अपना असंतोष व्यक्त किया है। ढोलाई विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले परिवहन मंत्री परिमल शुक्लाबैद्य ने कहा कि लोग क्षेत्र का नाम ढोलाई से बदलकर नरसिंगपुर करने के प्रस्ताव से नाखुश हैं। वहीं, कांग्रेस विधायक कमलाख्या दे पुरुकायस्थ ने कहा कि परिसीमन मसौदा बराक घाटी के लोगों और एक विशेष समुदाय के खिलाफ साजिश है।

20 जून को जारी परिसीमन के मसौदे में, चुनाव निकाय ने असम में विधानसभा सीटों की संख्या 126 और लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या 14 बरकरार रखने का प्रस्ताव दिया है। आयोग ने विधानसभा और लोकसभा दोनों के अधिकांश निर्वाचन क्षेत्रों की भौगोलिक सीमाओं को बदलने की भी योजना बनाई है, जबकि कुछ सीटें खत्म कर दी जाएंगी और कुछ नई सीटें बनाई जाएंगी।

Leave a Reply

Next Post

मणिपुर को दहलाने की साजिश नाकाम, असम राइफल्स ने बरामद किए हथियार, विस्फोटक

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर इंफाल 27 जून 2023। असम राइफल्स और कोहिमा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है और मणिपुर में की जा रही हथियारों की सप्लाई की साजिश को नाकाम कर दिया है। असम राइफल्स ने नगालैंड पुलिस के साथ मिलकर यह ऑपरेशन चलाया। बता दें कि […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की