अमेठी में प्रियंका ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कहा- भाजपा धन बल से लड़ती है, हम जनता के बल पर लड़ेंगे

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

अमेठी 03 मई 2024। अमेठी लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी घोषित होने के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को अमेठी के कांग्रेस कार्यालय पहुंचीं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा के बारे में कहा कि किशोरी लाल जी अमेठी के गांव-गांव को जानते हैं। सभी को पहचानते हैं और लंबे समय से यहां का कामकाज देख रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी उन्हें जीत दिलाएंगे। हम अमेठी में सच्चाई की राजनीति के लिए आए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओ का हालचाल पूछा और उनसे जीत के लिए काम करने की अपील भी की। प्रियंका ने कहा कि भाजपा के लोग धनबल से चुनाव लड़ते हैं हम जनता के बल पर लड़कर जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि ये आपका चुनाव है आप लड़ेंगे, आप जिताएंगे।

बता दें कि लंबे इंतजार के बाद नामांकन के आखिरी दिन तय हुआ कि किशोरी लाल शर्मा अमेठी से चुनाव लड़ेंगे और राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली में स्कूलों के बाद अब पुलिस हेडर्क्वाटर में बम की धमकी, नाबालिग लड़के ने भेजा ईमेल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 03 मई 2024। दिल्ली के नांगलोई इलाके में बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस मुख्यालय में ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली है। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद इस ईमेल भेजने वाले का पता लगा लिया है। ईमेल एक नाबालिग […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी