प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणी से भड़की कांग्रेस, मुख्यमंत्री भूपेश ने कहा- गुजरात और देश इसे बर्दाश्त नहीं करेगा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 18 अक्टूबर 2022। गुजरात विधानसभा चुनावों की घोषणा के साथ ही राजनीति तेज हो गई है। बयानबाजी का दौर जारी है और नेता एक-दूसरे पर निशाना साधने में लगे हुए हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी (आप) के गुजरात प्रमुख गोपाल इटालिया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई जातिवादी टिप्पणी पर कांग्रेस भी भड़क गई है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि इसे गुजरात और देश बर्दाश्त नहीं करेगा।

भाजपा की बी टीम है आम आदमी पार्टी 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि गोपाल इटालिया ने प्रधानमंत्री की मां के बारे में कमेंट किया। वह 100 साल की हैं और उनका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। कांग्रेस इसकी निंदा करती है। उन्होंने कहा कि गुजरात में भाजपा बनाम कांग्रेस है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि वे आम आदमी पार्टी भाजपा की ‘बी’ टीम हैं। वे कांग्रेस को हराने के लिए गुजरात, गोवा, उत्तराखंड जाते हैं। वे जो कुछ भी कहते हैं, लेकिन यही उनका लक्ष्य है। कहा कि, आम आदमी पार्टी नहीं है, बल्कि ‘खास आदमी पार्टी’ है आप।

दिल्ली पुलिस ने इटालिया को हिरासत में लिया
दरअसल, गुजरात आप प्रमुख गोपाल इटालिया का एक वीडियो पिछले दिनों वायरल हुआ था। इसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते हुए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। इस वीडियो के सामने आने के बाद से भाजपा हमलावर है और उसने प्रधानमंत्री के लिए इसे जातिसूचक गाली बताया। इसके बाद इटालिया को राष्ट्रीय महिला आयोग ने तलब किया और दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। 

Leave a Reply

Next Post

राज्य कैबिनेट की बैठक में आरक्षण पर नया कानून लाने की संभावनाओं पर चर्चा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 18 अक्टूबर 2022। छत्तीसगढ़ में आरक्षण को बहाल करने के लिए नया कानून बनाने की राह आसान नहीं दिख रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में सोमवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में आरक्षण पर नया कानून लाने की संभावनाओं पर चर्चा हुई […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड