साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, भाजपा पर साधा निशाना

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 11 मार्च 2026। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बुधवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी साइकिल चलाकर विधानसभा पहुंचे। मंत्री के इस कदम को लेकर राजनीतिक हलकों के साथ-साथ आम लोगों में भी चर्चा रही। विधानसभा परिसर पहुंचने के बाद उन्होंने कहा कि साइकिल से आने का उद्देश्य केवल प्रतीकात्मक नहीं, बल्कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना भी है।

‘साइकिलिंग से फिट रहना आसान’
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आज के समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में साइकिल एक बेहतर और सस्ता विकल्प हो सकता है। उन्होंने कहा कि साइकिल चलाने से शरीर स्वस्थ रहता है और कई प्रकार की बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है। इसलिए लोगों को अपने दैनिक जीवन में साइकिल चलाने की आदत डालनी चाहिए। नियमित व्यायाम और साइकिलिंग से फिट रहना आसान होता है।

सदन में सकारात्मक चर्चा की उम्मीद 
मंत्री ने बताया कि बुधवार को विधानसभा में स्वास्थ्य विभाग के बजट पर भी चर्चा होनी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सदन में सकारात्मक चर्चा होगी और राज्य की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।

‘नाटक कर रही भाजपा’
इस दौरान मंत्री ने देश में बढ़ती महंगाई पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि एलपीजी सहित कई आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ने से आम लोगों, खासकर महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए इरफान अंसारी ने कहा कि रामनवमी के दौरान डीजे बजाने के मुद्दे पर भाजपा का धरना केवल राजनीतिक नाटक है। उन्होंने कहा कि देश सभी धर्मों के लोगों का है और समाज में आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखना जरूरी है।

Leave a Reply

Next Post

ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं – अरुण साव

शेयर करेउप मुख्यमंत्री ने स्वच्छता, स्वावलंबन और सशक्तीकरण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन प्रदेशभर की स्वच्छता दीदियां, महिला हितग्राही एवं स्वसहायता समूहों की महिलाएं जोश और उत्साह से हुईं […]

You May Like

नितिन हत्याकांड: धरने पर बैठे मंत्री, शव रखकर मेरठ-बिजनौर मार्ग किया जाम....|....सीएम योगी छात्रों से बोले- पाठ्यक्रम के साथ अच्छी किताबें खरीदें....|....ऑटो कंपनी की डीलरशिप के नाम पर कारोबारी को झांसे में लिया, साढ़े 3 लाख ठगकर आरोपी फरार....|....बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे दो युवक, आकाशीय बिजली ने ली एक की जान, दूसरा अस्पताल में भर्ती....|....घर जलने की राहत राशि में देरी पड़ी भारी, CS ने तय की जिम्मेदारी....|....खड़े हनुमान मंदिर का विस्थापन रोकने तेज हुआ विरोध....|....जीतू यादव की एमआईसी में वापसी से बवाल....|....'भारत की चुनाव प्रक्रिया सबसे पारदर्शी'....|....तारा कोल ब्लॉक पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, भूपेश बघेल और जयराम रमेश प्रदेश को गुमराह करना बंद करें : भाजपा....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजीव कुमार कस्सी ने किया कुसमुंडा खदान का दौरा