बिहार में भाजपा केंचुआ गठबंधन से जनादेश का अपहरण – दीपक बैज

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 15 नवंबर 2025। बिहार के नतीजों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि यह नतीजे चुनाव आयोग और भाजपा के गठबंधन की साजा मेहनत है। आदर्श आचार संहिता के बीच महिलाओं के खाते में 10 हजार रू. डालकर चुनाव को प्रभावित किया गया, चुनाव आयोग मूकदर्शक बना रहा। हजारों की संख्या में स्पेशल ट्रेन चला कर दूसरे राज्यों से मतदाता ढोकर लाये गये। दूसरे राज्यों से जो मतदाता लाये गये उनको बकायदा भाजपा का गमछा पहनाकर लाया गया, चुनाव आयोग आंखे मूंदे रहा। बिहार के रिज़ल्ट जमीनी हकीकत के विपरीत है, 90-95 प्रतिशत स्ट्राईक रेट भाजपा का यूं ही नहीं आया। बिहार की जनता के लिए भी यह नतीजे हैरान करने वाले है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि एसआईआर के नाम पर सत्ताधारी दल के राजनैतिक नफे के अनुरूप फ़िल्टर लगाकर 65 लाख मतदाताओं को मतदान के अधिकार से वंचित किया गया, भाजपा गठबंधन के अनुकूल 21 लाख नए वोटर जोड़ लिए जबकि नाम जोड़ने के आवेदन 16 लाख ही आए थे ऐसा दावा खुद निर्वाचन आयोग का था।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि सभी पूर्वानुमान और एक्जिट पोल की उम्मीदों से अधिक 90 प्रतिशत से ज्यादा स्ट्राइक रेट भाजपा का आज तक कभी नहीं रहा, स्पष्ट तौर पर यह कमाल ज्ञानेश कुमार की अगुआई में चुनाव आयोग का ही परिश्रम है।

Leave a Reply

Next Post

श्रीनगर में दिल्ली जैसे भयंकर धमाके में 9 लोगों की मौत और 30 गंभीर घायल, शवों के उड़े चिथड़े

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर श्रीनगर 15 नवंबर 2025। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में नौगाम पुलिस स्टेशन के पास हुए दिल्ली जैसे धमाके में 9 लोगों की मौत हो गई है. 30 लोग बुरी तरह घायल हुए हैं और कई वाहन जलकर रख हो गए. थाने की बिल्डिंग का एक हिस्सा भी […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण