जगद्‌गुरू स्वामी प्रज्ञानानंद सरस्वती ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा की अपील

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 16 अगस्त 2024। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर अनंत श्री विभूषित द्वारका शारदा एवं ज्योतिष द्विपीठाधीश्वर जगद्‌गुरू स्वामी प्रज्ञानानंद सरस्वती जी महाराज ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने मुंबई में मीडिया से बात करते हुए कहा कि बांग्लादेश में जो कुछ हो रहा है वो मानव जाति और मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। उपासना के स्थल को वहां नुकसान पहुंचाया जा रहा है। माता बहनों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। मैं भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अपील करूंगा कि बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने की दिशा में और भी कदम उठाए जाएं ताकि बांग्लादेश में धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचाया जाए, उनके उपासना के स्थलों की सुरक्षा की जाए, जो हिन्दू भाई हिन्दुस्तान आना चाहते है उन्हें यहां लाया जाए, वहां महिलाओं के सम्मान की सुरक्षा की जाए।जगद्‌गुरू स्वामी प्रज्ञानानंद सरस्वती जी महाराज ने यह भी कहा कि भारतवर्ष में जो अवैध रूप से घुसपैठिए रह रहे हैं, उन्हें देश से बाहर निकाला जाए। भारत सरकार में वह शक्ति है कि वो कश्मीर, पाकिस्तान, बांग्लादेश भी लेगी। उन्होंने आगे कहा कि धर्म के अधीन राजनीति होनी चाहिए। राजनीति धर्म से दिशा प्राप्त करे तो राष्ट्र और विश्व में शांति फैल जाए। हमारे यहां तो जन्म से लेकर मृत्यु तक धर्म से संबंधित होता है। भारत की यही महत्ता है कि यहां धर्म की धड़कन धड़कती है। जगद्‌गुरू स्वामी प्रज्ञानानंद सरस्वती जी महाराज का यहां भव्य स्वागत किया गया एवं भक्तों ने उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। पुष्प वर्षा करके और मालार्पण करके गुरुदेव का स्वागत किया। यहां लोगों ने भजनों का भी आनंद लिया।

शंकराचार्य स्वामी प्रज्ञानंद सरस्वती के इस कार्यक्रम में पहुंचकर भाजपा नेता पंकजा मुंडे ने भी उनसे आशीर्वाद लिया। जगद्गुरु स्वामी प्रज्ञानंद सरस्वती जी महाराज ने बताया कि पंकजा मुंडे के पिता श्री गोपीनाथ मुंडे से उनका काफी करीबी और भावनात्मक संबंध रहा है। उनके दिखाए रास्ते पर चलकर समाज सेवा और राष्ट्र की सेवा करनी चाहिए।

जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी प्रज्ञानानंद सरस्वती जी ने यह भी बताया कि श्री यंत्र की पूजा कैसे करते हैं? उन्होंने सनातन धर्म की महत्ता और उसकी खूबियों के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि हम भारत के हैं और एक चींटी भी मारी जाती है तो हमें दर्द होता है ऐसे में किसी इंसान की हत्या से कितना दर्द होगा, आप अनुमान लगा लें। भारत ने सदैव उदारता दिखाई है, कभी किसी देश पर हमला नहीं किया बल्कि सभी को शांति का संदेश दिया है।

Leave a Reply

Next Post

पुलिस जांच में मनीष हरिशंकर द्वारा दिगांगना सूर्यवंशी पर लगाए गए आरोप झूठे साबित

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/(अनिल बेदाग) मुंबई 16 अगस्त 2024। मुंबई पुलिस ने हाल ही में शोस्टॉपर प्रोड्यूसर मनीष हरिशंकर द्वारा अभिनेत्री दिगांगना सूर्यवंशी पर लगाए गए आरोपों की जांच पूरी की है। पुलिस ने इन आरोपों को पूरी तरह से झूठा पाया है। दिगांगना की टीम ने एक आधिकारिक बयान […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप