छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा: सड़क पर रफ्तार की होड़, ट्रैक्टर से टकराई बस; बाल-बाल बचे 29 यात्री

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जगदलपुर 02 मार्च 2024। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर एक बार फिर एक यात्री बस रफ्तार के साथ ही समय से पहले पहुंचने की होड़ में ट्रैक्टर से टकरा गई। बस सड़क किनारे गड्ढे में जा घुसी। इस घटना में जहां ड्राइवर समेत तीन यात्रियों को चोट आई, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए कांकेर के हॉस्पिटल में भेजा गया। वहीं बस में सवार अन्य यात्रियों को निकाल कर दूसरे बस से रायपुर के लिए रवाना किया गया। यह घटना केशकाल थाना क्षेत्र के ग्राम खालेमुरवेंड के पास हुई है। घटना की जानकारी देते हुए केशकाल थाना प्रभारी ने बताया कि देर रात जगदलपुर से एक यात्री बस 29 सवारियों को लेकर रायपुर के लिए निकली थी। रात करीब दो बजे के लगभग जैसे ही बस केशकाल थाना क्षेत्र के ग्राम खालेमुरवेंड के पास पहुंची तो सामने से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक चालक को बचाने के साथ ही ओवरटेक कर रही एक ट्रैक्टर से जा टकराई। इस हादसे के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा घुसी। बस में सवार तीन यात्रियों के अलावा बस के चालक को भी चोट आई, जिसे उपचार के लिए कांकेर के अस्पताल भिजवाया गया।

वहीं घटना की जानकारी लगते ही केशकाल पुलिस की टीम भी देर रात मौके पर पहुंची। यात्रियों को निकालने में जुट गई। सभी सवारियों को सही सलामत बाहर निकालने के बाद उन्हें दूसरी बस की मदद से रायपुर भिजवाया गया। रात ज्यादा होने के कारण बस को नहीं निकाला गया। लेकिन शनिवार की सुबह से ही बस को निकालने में पुलिस टीम जुट गई थी।

Leave a Reply

Next Post

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की मध्य प्रदेश में एंट्री, टाइट रहेगी सिक्योरिटी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुरैना 02 मार्च 2024। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शनिवार को मध्य प्रदेश के मुरैना में प्रवेश करेगी। आपको बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। यात्रा राजस्थान के धौलपुर […]

You May Like

कैंसर के खिलाफ जंग में बड़ी जीत....|....युवराज-वाल्मीकि की हैट्रिक ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को किया परास्त....|....40 हजार रुपये सैलरी, करोड़ों की संपत्ति!....|....रामचंडी मंदिर पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय....|....पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ....|....श्रीकृष्ण के जीवन पर शोध करने वालों को सरकार देगी सहयोग....|....स्लोवाक राजदूत पर चला शाहरुख की फिल्म का जादू....|....बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान....|....अमेरिकी चुनावी रैलियों में छाया ऑपरेशन सिंदूर....|....सड़क के गड्ढे भरने में नाकाम मंत्री अधिकारियों को फटकारते हुए रील बनाने में व्यस्त - कांग्रेस