कर्नाटक में चुनावी वादों को पूरा करे कांग्रेस अन्यथा विरोध का सामना करने के लिए तैयार रहे: भाजपा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मैंगलुरु 28 मई 2023। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष नलिन कुमार कटील ने शनिवार को कहा कि अगर कर्नाटक में कांग्रेस सरकार लोगों से किए गए अपने पांच ‘गारंटी’ के वादे को पूरा करने में विफल रहती है तो भाजपा राज्यव्यापी आंदोलन करेगी।  कटील ने यहां मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि पांचों गारंटी को एक महीने के भीतर लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इस संबंध में कोई देरी हुई तो सरकार को कई विरोध प्रदर्शनों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकारी अधिकारी कांग्रेस के वादों का हवाला देकर बिजली बिल और अन्य शुल्कों का भुगतान करने से इनकार करने वाले लोगों के रोष का खमियाजा भुगत रहे हैं। 

दक्षिण कन्नड़ क्षेत्र से सांसद कटील ने आरोप लगाया कि राज्य की नई सरकार प्रतिशोध की राजनीति कर रही है और भाजपा विधायकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामले दर्ज कर रही है। उन्होंने दावा किया कि विधायक हरीश पूंजा और सी. एन. अश्वथ नारायण के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि कांग्रेस कार्यकर्ता हिंसा में शामिल हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस को पिछली भाजपा सरकार के खिलाफ उनके द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच करने की चुनौती दी। 

उन्होंने कहा कि सरकार को मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के खिलाफ लोकायुक्त मामलों की निष्पक्ष जांच की भी अनुमति देनी चाहिए। कटील ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर प्रतिबंध लगाने के बारे में कुछ कांग्रेसी नेताओं की टिप्पणियों को लेकर कहा कि यहां तक कि पूर्व प्रधानमंत्रियों जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और नरसिम्हा राव, जिन्होंने संगठन पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश की, अदालतों के हस्तक्षेप के कारण सफल नहीं हुए। 

Leave a Reply

Next Post

शुभमन के कोच ने शॉ पर साधा निशाना, बोले- पृथ्वी को लगता है कि वह स्टार हैं, उन्हें कोई छू नहीं सकता

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 28 मई 2023। आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। सिर्फ आईपीएल ही नहीं शुभमन ने इस साल भारत के लिए भी कई शानदार पारियां खेली हैं। गुजरात का यह ओपनर सबसे पहली बार 2018 में चर्चा […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान