अमेरिका समेत सबके साथ काम करने को तैयार…तालिबान ने लगाई गुहार, कहा- अब प्रतिबंध हटाइए

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

काबुल 15 सितम्बर 2021। तालिबान को अफगानिस्तान की सत्ता तो मिल गई है, मगर दुनियाभर के प्रतिबंधों से अब उसकी हालत खराब होने लगी है। उसे डर है कि अगर और प्रतिबंध लगे तो फिर उसकी कमर टूट जाएगी। आतंकियों को अफगान कैबिनेट में शामिल कर सरकार का गठन करने वाले और कई प्रतिबंधों झेल रहे तालिबान ने इस्लामिक अमीरात के खिलाफ प्रतिबंधों को हटाने की गुहार लगाई है। अफगानिस्तान के नए कार्यवाहक विदेश मंत्री मावलवी अमीर खान मुत्ताकी ने ‘इस्लामिक अमीरात’ के खिलाफ प्रतिबंध हटाने का आह्वान किया है। एरियाना न्यूज ने बताया कि काबुल में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान विदेश मंत्री मावलवी अमीर खान मुत्ताकी ने मंगलवार को अफगान प्रवासियों से देश के विकास में मदद करने के लिए स्वदेश लौटने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि इस्लामिक अमीरात अमेरिका सहित सभी देशों के साथ काम करने को तैयार है, मगर यह स्पष्ट करने को कहा कि वे उनपर हुक्म नहीं चलाएंगे। हालांकि, मुत्ताकी ने कहा कि हम अफगानिस्तान पर कोई प्रतिबंध या किसी देश से व्यापार पर रोक लगाने की अनुमति नहीं दे सकते हैं। 

बता दें कि बीते सप्ताह ही तालिबान ने अंतरिम ‘इस्लामिक अमीरात’ का गठन किया है। तालिबान ने अफगान की नई सरकार में कई ऐसे आतंकियों को जगह दी है, जो यूएन से लेकर अमेरिका की लिस्ट में आतंकी घोषित हो चुके हैं और उन पर बैन लगा हुआ है। तालिबानी कैबिनेट सदस्यों में तालिबान के कई लोग हैं जो संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंध सूची में शामिल हैं। तालिबान ने अफगानिस्तान के इस्लामी अमीरात की कार्यवाहक सरकार की घोषणा की थी, जिसमें मुल्ला मोहम्मद हसन अखुंद को प्रधानमंत्री और समूह के सह-संस्थापक मुल्ला अब्दुल गनी बरादर को अफघान का डिप्टी प्रधानमंत्री घोषित किया था। तालिबान द्वारा अपनी अंतरिम सरकार की घोषणा के बाद, जिसमें संयुक्त राष्ट्र द्वारा नामित आतंकवादी शामिल थे, अमेरिका ने यह कहकर प्रतिक्रिया व्यक्त की कि यूएनएससी तालिबान की मानवाधिकार नीतियों के आधार पर आतंकवादियों को सूचीबद्ध करने के किसी भी निर्णय को आधार बनाएगी।

इस बीच तालिबान पर और प्रतिबंध लगाने के मुद्दे पर समूह के प्रवक्ता सुहैल शाहीन हाल ही में एक साक्षात्कार में बैकफुट पर दिखे थे। उन्होंने कहा कि इस्लामिक अमीरात’ पर प्रतिबंध लगाना अफगानिस्तान के लोगों के खिलाफ एक तरह का अन्याय होगा। प्रवक्ता ने कहा था कि जब हम एक नया पृष्ठ बदल रहे हैं, जो अफगानिस्तान के लोगों के लिए अफगान शांति के निर्माण का एक चरण है, तो ऐसे महत्वपूर्ण चरण में वे हम पर प्रतिबंध लगा रहे हैं। इसलिए, मुझे लगता है कि ऐसे नाजुक समय में प्रतिबंधों को लागू करना एक बड़ा और घोर अन्याय होगा। 

Leave a Reply

Next Post

भारतीय खिलाड़ी शमशेर की दो टूक, ओलंपिक पदक शुरुआत है, हॉकी में नंबर एक टीम बनना है लक्ष्य

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 15 सितम्बर 2021। फॉरवर्ड शमशेर सिंह ने कहा है कि ओलंपिक कांस्य पदक भारतीय हॉकी टीम के लिए शुरुआत मात्र है और उसे दुनिया की नंबर एक टीम बनना है। गौरतलब है कि पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो में शानदार प्रदर्शन करते हुए जर्मनी […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप