सरकार ने सरकारी स्कूली शिक्षा को बर्बाद करने का कर लिया है संकल्प : गहलोत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जयपुर 04 जनवरी 2025। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने कहा है कि ऐसा लगता है कि प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने सरकारी स्कूली शिक्षा को बर्बाद करने का संकल्प कर लिया है और यही कारण है कि सरकारी स्कूलों के नामांकन में लाखों विद्यार्थियों की कमी हुई है। गहलोत ने राज्य सरकार द्वारा महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम स्कूलों की समीक्षा करने के लिए गठित मंत्रिमंडलीय समिति पर अपनी प्रतिक्रिया में शुक्रवार को यह बात कही।

उन्होंने कहा कि आज ही मीडिया में सरकारी स्कूलों में आठवीं तक के बच्चों को यूनिफॉर्म, स्वेटर एवं जूते तक नहीं मिल पाने की खबरें आईं और अब सरकार ने महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम स्कूलों की समीक्षा करने के लिए मंत्रिमंडलीय समिति बना दी है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि राज्य सरकार निजी अंग्रेजी मीडियम स्कूलों के भारी दबाव में है इसलिए एक साल होने के बाद ऐसा फैसला लेना पड़ा है क्योंकि इन स्कूलों में निशुल्क अथवा बेहद कम फीस में ही बच्चे अच्छी शिक्षा पा रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार को अगर इन स्कूलों में कोई कमी दिखाई दे रही है तो वह उन्हें सुधार के लिए कदम उठाती परन्तु यह बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने पर आमादा दिखाई देती है। 

Leave a Reply

Next Post

चुनाव से पहले आप सरकार का बड़ा ऐलान, केजरीवाल ने कहा- दिल्ली में पानी के गलत बिल होंगे माफ़!

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 04 जनवरी 2025। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र दिल्लीवासियों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार फिर से […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान