टीएस सिंहदेव ने मोदी सरकार से आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की मांग की

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 29 अप्रैल 2025। जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 28 लोगों की मौत हो गई थी। यह हमला मंगलवार 22 अप्रैल को हुआ था। इस हमले के बाद से ही पूरे देश में आक्रोश का माहौल है। हर तरफ आतंकवाद के खीलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। लोगों की मांग है कि, आतंकवादियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। इस आतंकी हमले के बाद विपक्ष ने भी सरकार से कहा है कि, सरकार के तरफ से जो भी कदम उठाया जाएगा विपक्ष उनके साथ खड़ा रहेगा। वहीं अब इस मामले में छत्तीसगढ़ के दिग्गज कांग्रेस नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव का बयान सामने आया है।

कांग्रेस नेता टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि, ” इस मुद्दे पर पूरा देश एक साथ उठ खड़ा हुआ और विरोध किया। जो मंशा इन आतंकियों की थी कि इस वारदात को अंजाम देकर हिंदू-मुस्लिम की खाई को गहरा करना था और बहुत अप्रिय स्थिति उत्पन्न करना और देश की अखंडता पर वार करने का उनका इरादा था, लेकिन हर देश की नागरिक ने इसे खंडित कर दिया है हम सभी परिवारों के साथ खड़े हैं। सरकार को जो कदम उठाने पड़े वो उठाए, पूरा देश उसका समर्थन करेगा और सबकी एक राय होगी, पूरा देश एकसाथ है।

Leave a Reply

Next Post

जब सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट पायल रंगार ने सलमान खान को प्रभावित किया

शेयर करे (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 29 अप्रैल 2025। सेलिब्रिटी पोषण विशेषज्ञ पायल रंगार अपने ग्राहकों को उस तरह का पोषण, फिटनेस और कल्याण देने के लिए अपने परिणाम-संचालित दृष्टिकोण के लिए जानी जाती हैं जो वे आदर्श रूप से चाहते हैं। इन वर्षों में, उनके ठोस ट्रैक रिकॉर्ड […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ