सप्ताह में 90 घंटे काम करने की सलाह अव्यवहारिक: अखिलेश यादव

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लखनऊ 04 मार्च 2025। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सप्ताह में 90 घंटे काम करने की सलाह को अव्यवहारिक करार देते हुये कहा कि आज जो लोग युवाओं को यह सलाह दे रहे हैं, वह दिल पर हाथ रखकर बताएं कि यह विचार उन्हें तब क्यों नहीं आया था। जब वह युवा थे और आया भी था तो क्यों नहीं किया। 

‘क्वांटिटी नहीं, क्वॉलिटी ऑफ़ वर्क सबसे ज़रूरी होता है’
अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि जो लोग एम्प्लॉयीज़ को 90 घंटे काम करने की सलाह दे रहे हैं, कहीं वह इंसान की जगह रोबोट की बात तो नहीं कर रहे हैं, क्योंकि इंसान तो जज़्बात और परिवार के साथ जीना चाहता है। सलाह देने वाले भूल गये कि मनोरंजन और फ़िल्म उद्योग भी अरबों रुपए इकोनॉमी में जोड़ता है। यह लोग शायद नहीं जानते हैं कि एंटरटेनमेंट से लोग रिफ़्रेश्ड, रिवाइव्ड और री-एनर्जाइज़्ड फ़ील करते हैं, जिससे वकिर्ंग क्वॉलिटी बेटर होती है। उन्होंने कहा कि यह लोग न भूलें कि युवाओं के सिफऱ् हाथ-पैर या शरीर नहीं, एक दिल भी होता है जो खुलकर जीना चाहता है और बात घंटों काम करने की नहीं होती बल्कि दिल लगाकर काम करने की होती है। क्वांटिटी नहीं, क्वॉलिटी ऑफ़ वर्क सबसे ज़रूरी होता है। 

‘जिसकी नाव में छेद हो उसकी नाव डूबनी ही डूबनी है’
अखिलेश यादव ने कहा, सच तो यह है कि युवाओं की रात-दिन की मेहनत का सबसे ज़्यादा लाभ सबसे ऊपर बैठे हुए लोगों को बैठे-बिठाए मिलता है, इसीलिए ऐसे कुछ लोग ‘90 घंटे काम करने’ जैसी इंप्रैक्टिकल सलाह देते हैं। सपा अध्यक्ष ने कहा कि आज जो लोग युवाओं को यह सलाह दे रहे हैं, वह दिल पर हाथ रखकर बताएं कि यह विचार उन्हें तब क्यों नहीं आया था। जब वह युवा थे और आया भी था तो क्यों नहीं किया। अगर उन्होंने अपने समय में 90 घंटे काम किया भी था तो फिर आज हम इतने कम ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी तक ही क्यों पहुँचे। उन्होंने कहा कि वर्क एंड लाइफ़ का बैलेंस ही मानसिक रूप से एक ऐसा स्वस्थ वातावरण बना सकता है, जहाँ युवा क्रिएटिव और प्रॉडक्टिव होकर सही मायने में देश और दुनिया को और बेहतर बना सकते हैं। जिसकी नाव में छेद हो उसकी नाव डूबनी ही डूबनी है। उसे तैरने की सलाह देने का कोई मतलब नहीं है। 

Leave a Reply

Next Post

भाजपा को मिलेगा नया अध्यक्ष, बैठक की तारीख तय, दो बड़े नाम रेस में

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 04 मार्च 2025। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। जेपी नड्डा के कार्यकाल के बाद अगला अध्यक्ष कौन होगा, इस पर सभी की निगाहें टिकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 18 से 20 अप्रैल के बीच […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण