झारखंड: बिजली-पानी मुद्दे पर सड़कों पर उतरा विपक्ष, सीएम से मांगा इस्तीफा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 28 अप्रैल 2022। झारखंड में बिजली संकट के चलते राजनीति उफान पर है। विपक्षी दल भाजपा कहा कि गर्मी के इस मौसम में बिजली संकट से आम जनता त्रस्त है। आम लोगों से सीधे तौर पर जुड़े इस मुद्दे पर भाजपा ने हेमंत सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। बिजली संकट को लेकर बुधवार को भाजपा ने दुमका में एक सभा आयोजित की और इसमें हेमंत सरकार पर साधा हमला बोला।

भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि लोग बताते हैं कि दुमका विधायक बसंत सोरेन को जिस दिन एक करोड़ रुपये नहीं मिलते तो रात में नींद नहीं आती। पूरा का पूरा सरकारी महकमा विधायक जी के टारगेट को पूरा करने में जुटा है। जरा सीएम साहब बताएं कि संथालपरगना में उनके परिवार व चमचों को छोड़कर कितने आदिवासियों को खदानों की लीज मिली। आगे झारखंड के पूर्व सीएम मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असंवैधानिक तरीके से नियमों का उल्लंघन कर खुद के नाम पर खदान लीज और अपनी पत्नी के नाम पर जमीन का आवंटन किया है। ऐसी परिस्थिति में मुख्यमंत्री को अब अपनी विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र तो देना ही होगा अन्यथा वह बर्खास्त किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार असंवैधानिक तरीके से राज्य में जल, जंगल और जमीन की लूट में शामिल है। खुद मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी के साथ भाई बसंत सोरेन, विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा व उनकी पत्नी, प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद खदान और जमीन की लूट में शामिल हैं। मरांडी ने कहा कि कोयला, बालू, पत्थर, लोहा व जमीन की लूट हो रही है। नाला से प्रतिदिन 300 ट्रक कोयला की तस्करी हो रही है। बाबूलाल ने कहा कि अगर सरकार शीघ्र ही जनमुद्दों पर प्रभावी ढंग से काम कर समस्याओं का निदान नहीं करती है तो पंचायत चुनाव के बाद सरकार को चलना मुश्किल कर देंगे। भाजपा सरकार के खिलाफ पंचायत स्तर पर आंदोलन खड़ा किया जाएगा।

दुमका सांसद बोले- आम लोगों की समस्या स
दुमका के सांसद सुनील सोरेन ने कहा कि अगर जनमुद्दों का समाधान शीघ्र नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में पूरे झारखंड में चक्का जाम किया जाएगा। कहा कि जल, जंगल, जमीन की लूट हो रही है और लूट की गति इसी तरह जारी रही तो नदियां ही नहीं पहाड़-पर्वत भी लुप्त हो जाएगा। इसलिए सरकार समय रहते संभल जाए और जनहित में काम करे।

Leave a Reply

Next Post

35 साल पुरानी शादी और सात बच्चे छोड़ प्रेमी संग फरार हुई महिला, अनाज बेचकर पैसे भी ले गई

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर छतरपुर 28 अप्रैल 2022। प्यार अंधा होता है, ऐसे ही एक अंधे प्यार का मामला मध्य प्रदेश के छतरपुर सामने आया है। प्रेमी के प्यार में पागल 50 वर्षीय महिला अपने पति और 7 बच्चों को छोड़कर 20 साल के प्रेमी के साथ फरार हो गई। […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक