ट्रिपलआईटी रायपुर के दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विद्यार्थियों को मैडल तथा डिग्री प्रदान की

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 24 अप्रैल 2023। ट्रिपलआईटी रायपुर के दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विद्यार्थियों को मैडल तथा डिग्री प्रदान की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप अपने ज्ञान और इस संस्थान से प्राप्त प्रशिक्षण का उपयोग राज्य और देश के निर्माण में करें।

आप अपने कैरियर का निर्माण करें, दुनिया की सेवा करें, लेकिन आपके ध्यान में राष्ट्र और राज्य सर्वप्रथम होना चाहिए। ट्रिपलआईटी सूचना प्रौद्योगिकी में विश्व स्तरीय शिक्षा प्रदान करता है। सूचना प्रौद्योगिकी आधुनिक कृषि और वानिकी के साथ-साथ ग्रामीण आबादी के जीवन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रसन्नता की बात है कि ट्रिपल आईटी नया रायपुर ने कृषि, वानिकी और ग्रामीण विकास की दिशा में कार्य करने का निर्णय लिया है। कृषि के क्षेत्र में ऐसे यंत्र और उपकरण विकसित किए जाएं, जिनका उपयोग साधारण व्यक्ति भी आसानी से कर सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे आज खेतों में दवाओं के छिड़काव के लिए ड्रोन का उपयोग किया जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

ऑपरेशन के बाद सीमा अब अपना हाथ सीधा कर पाएगी, ‘चिरायु’ से डीकेएस अस्पताल में हुई निःशुल्क सर्जरी

शेयर करेजन्म से ही कॉंट्रेक्चर ऑफ राइट एल्बो से पीड़ित थी सीमा, समस्या से निजात दिलाने चिरायु दल ने किया था रायपुर रिफर छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर. 24 अप्रैल 2023। जन्म से ही कॉंट्रेक्चर ऑफ राइट एल्बो की समस्या से जूझ रही सीमा अब सामान्य बच्चों की तरह अपना हाथ पूरी […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव