दिल्ली में बड़ी वारदात: पूर्व केंद्रीय मंत्री पी रंगराजन कुमारमंगलम की पत्नी की हत्या, हिरासत में एक संदिग्ध

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 07 जुलाई 2021। दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री पी रंगराजन कुमारमंगलम की पत्नी किट्टी कुमारमंगलम की मंगलवार रात दिल्ली के वसंत विहार स्थित उनके आवास पर हत्या कर दी गई। मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि 67 साल की किट्टी कुमारमंगलम की घर के अंदर लूट की नीयत से घुसे बदमाशों ने हत्या कर दी। वह वसंत विहार स्थित अपने आवास में दूसरी मंजिल पर रहती थीं। किट्टी के पति पी रंगराजन कुमारमंगलम, अटल सरकार में मंत्री थे। उनकी मौत कैंसर से हो गई थी। पुलिस के मुताबिक, उनके घर की देखभाल करने वाली महिला ने बताया कि लाउंड्रीमैन बीती रात करीब 8.30 बजे उनके घर आया था। उसके साथ दो अन्य लोग भी थे। उन्होंने महिला को बांध दिया और किट्टी कुमारमंगलम की हत्या कर दी। लाउंड्रीमैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

नौकरानी ने पुलिस को सूचना दी
पुलिस का कहना है कि उन्हें रात 11 बजे सूचना मिली। जब नौकरानी ने खुद को किसी तरह खोला और शोर मचाया। नौकरानी के बयान के बाद पुलिस ने रात में ही धोबी को गिरफ्तार कर लिया। उसका नाम राजू बताया जा रहा है। 24 साल का राजू वसंत विहार के ही भंवर सिंह कैम्प में ही रहता था। वारदात में शामिल बाकी दो आरोपियों की भी पहचान हो गई है।

नरसिम्हा राव और वाजपेयी सरकार में मंत्री थे कुमारमंगलम
पी रंगराजन कुमारमंगलम कांग्रेस के बड़े नेता थे, जिन्होंने बाद में भाजपा जॉइन कर ली थी। वह तमिलनाडु की सलेम लोकसभा सीट से 1984 से 1996 तक और तिरुचिरापल्ली लोकसभा सीट से 1998 से 2000 तक सांसद रहे। उन्होंने जुलाई 1991 से दिसंबर 1993 तक पीवी नरसिम्हा राव सरकार में कानून, न्याय और कंपनी मामलों के राज्य मंत्री और 1998 से 2000 तक वाजपेयी सरकार में केंद्रीय बिजली मंत्री के रूप में काम किया।

Leave a Reply

Next Post

रेबीज नियंत्रण अभियान का शुभारंभ: विधायक शैलेष पांडेय ने कहा- 5 हजार कुत्तों को लगेगा रेबीज का टीका

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   बिलासपुर। विधायक शैलेष पांडेय ने जिला पशु चिकित्सालय में आयोजित एंटी रेबीज टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया. इस मौके पर विधायक ने कहा कि अधिकारियों को कुत्तों की नसबंदी के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए थे. अब रेबीज नियंत्रण अभियान के तहत वार्डों का समूह बनाकर […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर