गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 07 मार्च 2026। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने देश के सभी एक्जिम पोर्ट यानी ‘निर्यात-आयात पोर्ट’ की सुरक्षा का दायित्व सीआईएसएफ को सौंप दिया है। शुक्रवार को शाह ने ओडिशा के मुंडली में सीआईएसएफ के 57वें स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए यह घोषणा की है। उन्होंने कहा, सीआईएसएफ, देश के 70 हवाई अड्डों सहित 361 महत्वपूर्ण संस्थानों की सुरक्षा कर रहा है। ड्रोन सुरक्षा में भी सीआईएसएफ को नोडल एजेंसी की भूमिका प्रदान की गई है। अमित शाह ने 890 करोड़ रुपये की 5 अलग-अलग परियोजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि राजरहाट का आवासीय परिसर और मैदानगढ़ी का आवासीय परिसर पूर्ण हो गया है। यह हमारे जवानों और उनके परिजनों को सुविधा देगा। पिछले एक साल में कर्तव्य भवन, सेवा तीर्थ, नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, नवी मुंबई हवाई अड्डा, लेंगपुई हवाई अड्डा, जवाहरपुर तापविद्युत परियोजना, भाखड़ा बांध परियोजना, जैसी कई परियोजनाओं की सुरक्षा काम सीआईएसएफ को सौंपा गया है।

शाह ने कहा कि अब पोर्ट सुरक्षा संभालने के बाद देश की बहुत बड़ी समुद्री सीमा में आने वाले बंदरगाहों की सुरक्षा भी सीआईएसएफ करेगा। उन्होंने कहा कि हमने 4 साल पहले सीआईएसएफ को हाइब्रिड मोड में एक मॉडल विकसित कर निजी औद्योगिक समूहों को भी सुरक्षा प्रदान करने का आग्रह किया था जो सर्वाधिक आधुनिक उपकरणों के साथ तैयार किया गया है। आने वाले दिनों में सीआईएसएफ निजी औद्योगिक समूहों को भी हाइब्रिड मोड में सुरक्षा देगी।

Leave a Reply

Next Post

जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 07 मार्च 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना देश के प्रत्येक नागरिक को किफायती दामों पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने की केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। मोदी ने कहा कि जन औषधि केंद्रों के […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान