जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- ‘सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक’

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 07 मार्च 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना देश के प्रत्येक नागरिक को किफायती दामों पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने की केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। मोदी ने कहा कि जन औषधि केंद्रों के माध्यम से अनगिनत परिवार स्वास्थ्य देखभाल खर्चों में बचत कर रहे हैं और उचित उपचार प्राप्त कर रहे हैं। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”जन औषधि दिवस 2026 के अवसर पर प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना से लाभान्वित होने वाले सभी लोगों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। यह पहल गुणवत्तापूर्ण दवाओं को किफायती दामों पर उपलब्ध कराने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।” प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना (पीएमबीजेपी) नवंबर 2016 में शुरू की गई थी जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य सेवा प्रणालियों में सुधार करना है। अधिकारियों ने कहा कि जन औषधि लाखों लोगों के जीवन को बेहतर बना रही है क्योंकि स्वास्थ्य सेवा प्रणालियां तभी सबसे मजबूत होती हैं जब वे सुलभ और समावेशी दोनों हों। 

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जशपुर 07 मार्च 2026। जशपुर जिला में शुक्रवार सुबह एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। झारखंड के सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस के पलटने से 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। घायलों […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव