सुकमा में माओवादियों के हथियारों का जखीरा बरामद, जंगल में जमीन के नीचे छिपाए गए 47 जिंदा कारतूस भी मिले

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

सुकमा, 04 अगस्त 2026। जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। सीआरपीएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन के दौरान जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए हथियार और 47 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई से माओवादियों के नेटवर्क को झटका लग रहा है। भेज्जी थाना क्षेत्र के बोदराजपदर जंगल में चलाए गए विशेष सर्च अभियान के दौरान सीआरपीएफ की 50वीं बटालियन ने जमीन के भीतर छिपाकर रखे गए हथियार और बड़ी संख्या में कारतूस बरामद किए हैं। अधिकारियों के अनुसार, सीआरपीएफ डीआईजी राजेश पांडेय और 50वीं बटालियन के कमांडेंट प्रेमजीत सिंह के मार्गदर्शन में जवानों की टीम इलाके में सघन तलाशी अभियान चला रही थी। इसी दौरान जवानों को संदिग्ध स्थान पर जमीन के नीचे छिपाया गया हथियार और 47 जिंदा कारतूस मिले, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकालकर जब्त कर लिया गया।

प्राथमिक जांच में माना जा रहा है कि माओवादी इन हथियारों और कारतूसों का इस्तेमाल सुरक्षा बलों पर हमले या अन्य नक्सली गतिविधियों के लिए करने की तैयारी में थे। समय रहते इनकी बरामदगी से सुरक्षा बलों ने माओवादियों की संभावित साजिश को नाकाम कर दिया। बरामद हथियार और कारतूस को नियमानुसार जब्त कर आगे की जांच की जा रही है। वहीं, पूरे इलाके में सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है, ताकि नक्सलियों के अन्य ठिकानों और छिपाए गए हथियारों का भी पता लगाया जा सके।

Leave a Reply

Next Post

जंगल में चल रहे जुए के अड्डे पर पड़ा छापा

शेयर करेडिप्टी रेंजर सहित पांच आरोपी हुए गिरफ्तार छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   कांकेर, 04 अगस्त 2026। जिले के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रानीडोंगरी में पुलिस ने बीती रात जुआ खेल रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक डिप्टी रेंजर सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया […]

You May Like

तालाब की मेड़ पर खुदाई कर बाहर ले जा रहे मुरुम....|....संगीत-कला से पीढि़यों को जोड़ रहा चक्रधर समारोह: मंत्री नेताम....|....भिलाई स्टील प्लांट लोहा चोरी मामला: रसमड़ा स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार....|....कैथल में दुष्कर्म का मामला: समझौते के नाम पर तीन लाख लेने का आरोप....|....अनियंत्रित ट्रक ने कार को मारी टक्कर, महिला कांस्टेबल की पत्नी समेत दो की मौत....|....लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद....|....दिल्ली से घूमने आए दो दोस्तों में से एक नहाते समय नदी में डूबा....|....उत्तरी दिल्ली में हर दूसरा युवा बेरोजगार....|....कब्रिस्तान पर चला बुलडोजर, अवैध रूप से बना था निर्माण....|....लखनऊ की सुशांत गोल्फ सिटी को रोशन करेंगे 26 बिजलीघर