सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर

admin
शेयर करे

10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में मिली 6वीं रैंक

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर, 08 सितंबर 2026। रायपुर की हवा को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले देश के शहरों में रायपुर को 6वां स्थान मिला है। रायपुर को कुल 189 नंबर मिले हैं। सबसे खास बात यह है कि पिछले कुछ सालों में हवा में मौजूद धूल और प्रदूषण के एक प्रमुख मानक PM-10 का स्तर कम हुआ है। 2022-23 में यह 78 µg/m³ था, जो 2025-26 में घटकर 64 µg/m³ रह गया। यानी करीब 18% की कमी आई है।

पहले बढ़ा था प्रदूषण, अब फिर कम हुआ

आंकड़ों पर नजर डालें तो रायपुर में PM-10 का स्तर 2020-21 में 55 तक आ गया था। इसके बाद इसमें बढ़ोतरी हुई और 2022-23 में यह 78 तक पहुंच गया। अब पिछले तीन साल में इसमें दोबारा कमी दर्ज की गई है।

सालPM-10 का स्तर
2017-1870
2018-1968
2019-2063
2020-2155
2021-2261
2022-2378
2023-2476
2024-2575
2025-2664

सड़क की धूल कम करने पर काम

शहर में वायु प्रदूषण कम करने के लिए नगर निगम की ओर से सड़कों की मरम्मत और सफाई पर काम किया जा रहा है। निगम के मुताबिक करीब 100 किमी सड़कों पर पैच रिपेयर किया गया है। इसके अलावा 7 मशीनों से रोज करीब 150 किमी सड़क की मैकेनिकल स्वीपिंग की जा रही है। इसका मकसद सड़कों पर जमा धूल को कम करना है, जो हवा में प्रदूषण बढ़ाने का एक बड़ा कारण है।

शहर में 26 हजार से ज्यादा ई-वाहन

प्रदूषण कम करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया जा रहा है। निगम के आंकड़ों के मुताबिक रायपुर में करीब 26,254 ई-वाहन हैं। इन्हें चार्ज करने के लिए शहर में 30 ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन भी हैं।

42 हजार पौधे लगाए, 3 एकड़ में मियावाकी जंगल

शहर में हरियाली बढ़ाने के लिए 2025-26 में करीब 42 हजार पौधे लगाए गए। इनमें 3 एकड़ में लगाया गया मियावाकी प्लांटेशन भी शामिल है। यहां करीब 23 हजार पौधे लगाए गए हैं। निगम के मुताबिक इस प्लांटेशन में 91.30% पौधे अब भी जीवित हैं।

वार्डों ने भी बनाई जगह

सिर्फ शहर की रैंकिंग में ही नहीं, बल्कि वार्ड स्तर पर भी रायपुर के दो वार्डों को जगह मिली है। वार्ड-46 को 30 हजार से ज्यादा आबादी वाली श्रेणी में और वार्ड-30 को 10 हजार से 30 हजार आबादी वाली श्रेणी में स्थान मिला है।

Leave a Reply

Next Post

सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया

शेयर करेबिलासपुर में 3 नोटिस के बाद नगर निगम की कार्रवाई, दस्तावेज नहीं दिखा सका मालिक छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           बिलासपुर, 08 सितंबर 2026। बिलासपुर में अरपा पार बंधवापारा स्थित सतबहिनया मंदिर के पास नगर निगम ने सरकारी जमीन पर बने एक अवैध दो मंजिला मकान को बुलडोजर चलाकर ढहा दिया। नगर […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प