ध्वनि भानुशाली बनी यूट्यूब पर सबसे तेजी से 1.5 बिलियन व्यूज पार करने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय संगीतकार

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 08 अप्रैल 2023। टैलेंटेड और खूबसूरत ध्वनि भानुशाली म्यूजिक की दुनिया का वो जाना माना नाम बन चुकी हैं जिन्हें आज हर कोई जानता है। हालांकि उन्हें ये पहचान अपने सुपरहिट गाने वास्ते के साथ मिली है, जो अब तक नए रिकॉर्ड्स बना रहा है। जी हां ध्वनि के इस मोस्ट पापुलर गाने को एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। यह गाना यूट्यूब पर 1.5 बिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर चुका है, जिसके साथ ही इस मुकाम को हासिल करने वाली ध्वनि सबसे कम उम्र की भारतीय कलाकार बन गई हैं। इस बेंचमार्क को पार करने वाले भारतीय गानों में भक्ति गीत ‘हनुमान चालीसा’ लिस्ट में सबसे ऊपर है। वहीं रीजनल गानों में पंजाबी गीत ‘लहंगा’ और एक हरियाणवी गीत ’52 गज का दामन’ शामिल हैं, जो ध्वनि के गाने को देश भर में चौथा सबसे ज्यादा देखा जाने वाला गीत बनाता है। इस गाने को तनिष्क बागची ने कंपोज किया था और अराफत महमूद ने लिखा था, जिसमें निखिल डिसूजा सह-गायक थें। वही ये म्यूजिक वीडियो राधिका राव और विनय सप्रू द्वारा निर्देशित हैं और टी-सीरीज़ द्वारा रिलीज़ किया गया था। गाने को मिली सफलता पर अपना आभार व्यक्त करते हुए ध्वनि ने कहा , “वास्ते” उस जादुई चीज की तरह है जो मेरे जीवन में घटी। मैं उन सभी लोगों की हमेशा आभारी रहूंगी, जिन्होंने यू ट्यूब पर इसे बिलियन से भी ज्यादा बार देखा है। यह तनिष्क, अराफात , निखिल, राधिका मैम, विनय सर, सिद्धार्थ की टीम थी और टी-सीरीज़ की टीम कि हम तब और आज भी इतने सारे रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। सबसे अहम बात यह है कि यह दर्शकों का प्यार और साथ है, यह केवल मुझे और ज्यादा काम करने और जादू क्रिएट करने के लिए प्रेरित करता है। मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहती हूं जो मेरे साथ इस खूबसूरत गीत को बनाने में शामिल थे, हमारी छाप हमेशा के लिए रहेगी।”

बता दें, ध्वनि ने “इशारे तेरे” के साथ पॉप वर्ल्ड में अपनी शुरुआत की थी और उसके बाद उन्होंने एक और हिट “लेजा रे” के साथ इसे जारी रखा। हालांकि, यह “वास्ते” था जिसने उन्हें भारतीय संगीतकारों की ए-लिस्ट में पहुंचा दिया। यह गाना बहुत हिट हुआ और इसने संगीत की दुनिया के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए, खासकर युवा श्रोताओं के बीच। “वास्ते” विश्व स्तर पर टॉप 10 सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले म्यूजिक वीडियो की लिस्ट में भी शामिल हुआ और ध्वनि यू ट्यूब रिवाइंड 2019 में प्रदर्शित होने वाली इकलौती इंडियन म्यूजिक आर्टिस्ट थीं। आज, इस गाने के सोशल मीडिया पर आधे मिलियन से भी ज्यादा रील मौजूद हैं। वैसे ‘वास्ते’ के अलावा ध्वनि ने कई और हिट गाने दिए हैं, जिसमें ‘दिलबर’ (बाटला हाउस से), ‘दुनिया’ (लुका छुपी से), ‘साइको सइयां’ (साहो से) के साथ-साथ मेरा यार, डायनामाइट, कुड़ी मेरी, मेहंदी शुमार है।

Leave a Reply

Next Post

प्रियंका चोपड़ा जोनस और रिचर्ड मैडेन के साथ मुंबई से शुरू हुआ अपकमिंग सीरीज सिटाडेल का ग्लोबल टूर

शेयर करे अनिल बेदाग/ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 08 अप्रैल 2023। प्राइम वीडियो की अपकमिंग ग्लोबल स्पाई सीरीज़ सिटाडेल की लीड जोड़ी ने एपिक एशिया पैसिफ़िक प्रीमियर के लिए मुंबई तक का सफऱ तय किया है। इस ग्रैंड इवनिंग से पहले सीरीज के लीड एक्टर्स- रिचर्ड मैडेन, और प्रियंका चोपड़ा जोनस ने […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप