सुकमा में गांव में घुसा बाढ़ का पानी.. 20 मकान ढहे, रात में शिफ्ट किए गए ग्रामीण

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

सुकमा 09 सितंबर 2024। सुकमा जिले में बीते 10 दिनों से लगातार हो रही बारिश का प्रभाव अब सीधे जनजीवन पर पड़ता नजर आ रहा है। बाढ़ का पानी अब सीधे लोगों के घरों में घुस रहा है, जिससे लोगों के मन में भय वातावरण भी बन रहा है। ग्रामीण इलाकों की अगर बात की जाए तो ग्रामीण इलाकों में नदी से लगे हुए गांव में जल भराव की स्थिति भी उत्पन्न हो रही है। देर रात सुकमा जिले के तोंगपाल थाना क्षेत्र अंतर्गत चितलनार गांव में अचानक पानी भर गया। इसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी प्रशासन को दी पुलिस प्रशासन और विधायक विनायक गोयल के निर्देश पर भाजपा कार्यकर्ता भी चितलनार गांव पहुंचे। इस दौरान लगभग 40 घरों के ग्रामीणों को नजदीक के प्राथमिक शाला में शिफ्ट कराया गया और उनके सोने और भोजन की व्यवस्था की गई। सुबह जब इलाके का मौका मुआयना किया गया, तब 20 से अधिक मकान ध्वस्त पाए गए।

इधर मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में सुकमा जिले में रेड अलर्ट जारी किया है और तेज आंधी बारिश के साथ अलग-अलग इलाकों में गाज गिरने की संभावना जताई है। इसको लेकर सुकमा कलेक्टर हरीश ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है और कहा है कि कच्चे और जर्जर मकान से दूरी बनाएं, सुरक्षित ठिकानों पर जाएं, बारिश और बादल गर्जन की स्थिति में पेड़ के नीचे ना रहें।

Leave a Reply

Next Post

चक्रधर समारोह 2024: लोकनृत्य कर्मा और मांदर की थाप पर जमकर थिरके सीएम विष्णुदेव साय

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायगढ़ 09 सितंबर 2024। गीत और कला की नगरी रायगढ़ में 39वें चक्रधर समारोह का रंगारंग आगाज हुआ। प्रदेश के सीएम विष्णुदेव साय ने 10 दिन तक चलने वाले इस समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि संगीत सम्राट महाराज चक्रधर ने शास्त्रीय कला संगीत को विश्व […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग