पीएम मोदी को वैश्विक शांति पुरस्कार, अमेरिका में बने भारतीय-अमेरिकी अल्पसंख्यकों के संगठन ने किया एलान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 23 नवंबर 2024। अमेरिका में भारतीय-अमेरिकियों ने एकजुट होकर एक नया अल्पसंख्यक संगठन लॉन्च किया है। यहां मैरीलैंड के स्लिग सेवेंथ डे एडवेंटिस्ट चर्च में कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को एसोसिएशन ऑफ इंडियन-अमेरिकन माइनॉरिटीज (एआईएएम) का उद्घाटन हुआ। इस संगठन का उद्देश्य भारतीय-अमेरिकी प्रवासियों में अल्पसंख्यकों को साथ लाना और उनके बेहतर हालात के लिए काम करना है। संगठन के इस उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डॉक्टर ‘मार्टिन लूथर किंग जूनियर ग्लोबल पीस अवॉर्ड फॉर माइनॉरिटी अपलिफ्टमेंट’ से सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार को वॉशिंगटन एडवेंटिस्ट यूनिवर्सिटी और एआईएएम की तरफ से पीएम मोदी को उनके समावेशी विकास और अल्पसंख्यक कल्याण को लेकर की गई कोशिशों के लिए दिया गया। 

एआईएएम के गठन का एक बड़ा लक्ष्यों अमेरिका में भारतीय-अमेरिकियों की एकता सुनिश्चित करना भी है। एआईएएम ने सिख दानकर्ता जसदीप सिंह को संस्थापक और अध्यक्ष के तौर पर नियुक्ति किया है। इसके अलावा इसके सात सदस्यीय निदेशक बोर्ड में बलजिंदर सिंह, सुखपाल धनोआ (सिख), पवन बेजवादा, एलिशा पुलिवर्ती (ईसाई), दीपक ठक्कर (हिंदू), जुनैद काजी (मुस्लिम) और निसिम रुबेन (यहूदी) शामिल हैं। एआईएएम अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य में संगठन की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने एक समावेशी नजरिया अपनाया है, जिसमें सभी नागरिकों के लिए बराबर के मौके हैं।

वहीं भारतीय अल्पसंख्यक फेडरेशन के संयोजक सतनाम सिंह संधू ने पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत के बदलावों पर बात की। उन्होंने पीएम के सबका साथ, सबका विकास नजरिए की तारीफ की और कहा कि इससे मान-मनौव्वल की राजनीति का अंत हुआ है और सांप्रदायिक सौहार्द और बराबर के मौके का माहौल बना है। 

Leave a Reply

Next Post

वायनाड में प्रियंका दो लाख से ज्यादा वोटों से आगे; नांदेड़ में कांग्रेस-भाजपा में लड़ाई

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 23 नवंबर 2024। महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के साथ ही आज 13 राज्यों की 46 विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीटों वायनाड और नांदेड़ का चुनाव परिणाम भी आएगा। वायनाड लोकसभा सीट से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी चुनावी मैदान में हैं। वहीं भाजपा […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक