चौथे टेस्ट में भारत रचेगा इतिहास,वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन के फाईनल में पहुचनें का मौका

शेयर करे

घर में अजेय टीम इंडिया, आखिरी बार 2012 में हार मिली थी

2012 में इंग्लैंड ने भारत को 2-1 से टेस्ट सीरीज में हराया था

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच गुरुवार से अहमदाबाद में खेला जाना है। चार मैचों की सीरीज में भारत 2-1 से आगे है। भारत के पास टेस्ट सीरीज जीतने और वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने का सुनहरा मौका है. चौथा टेस्ट मैच ड्रॉ करा लेने पर भी भारत वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंच जाएगा. साथ ही भारत की घर पर यह लगातार 13वीं टेस्ट सीरीज जीत होगी।

इंग्लैंड के हाथों 2012 में घरेलू टेस्ट सीरीज में मिली हार के बाद से भारत ने अपने घर पर एक भी टेस्ट सीरीज नहीं गंवाई है। 2019 में बांग्लादेश को 2-0 से हराकर भारत ने घर पर लगातार 12वीं टेस्ट सीरीज जीतने का कारनामा किया था। भारत ने इंदौर टेस्ट में बांग्लादेश को पारी और 130 रनों से मात दी थी. इसके बाद कोलकाता टेस्ट में भी भारत ने बांग्लादेश को पारी और 46 रनों से धूल चटाकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज जीत ली थी। 

भारत के बाद दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया का नाम आता है, जिसने घरेलू धरती पर दो बार लगातार 10-10 टेस्ट सीरीज जीती थी।

घरेलू धरती पर लगातार टेस्ट सीरीज जीत

भारत- लगातार 12 सीरीज जीत, फरवरी 2013 से अब तक जारी 

ऑस्ट्रेलिया- लगातार 10 सीरीज जीत, नवंबर 1994 से नवंबर 2000

ऑस्ट्रेलिया- लगातार 10 सीरीज जीत, जुलाई 2004 से नवंबर 2008

वेस्टइंडीज- लगातार 8 सीरीज जीत, मार्च 1976 से फरवरी 1996

इंग्लैंड- लगातार 7 सीरीज जीत, मई 2009 से मई 2012 

साउथ अफ्रीका-  लगातार 7 सीरीज जीत, मार्च 1998 से नवंबर 2001

टीम इंडिया ने अपने घर पर 2012 की इंग्लैंड सीरीज के बाद से अब तक 37 टेस्ट मैच खेले हैं. इनमें से 30 टेस्ट मैच भारत ने जीते हैं और 2 टेस्ट में उसे हार मिली है। साथ ही, 5 टेस्ट मैच ड्रॉ भी रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया ने अपने घर में लगातार 10 टेस्ट सारीज जीत में 27 टेस्ट मैचों में से 20 मैच जीते और जबकि 2 में उसे हार मिली थी। 

भारत का अपने घर में लगातार टेस्ट सीरीज जीत का सफर

1. विरुद्ध ऑस्ट्रेलियाः भारत ने 4-0 (4) से जीती सीरीज, फरवरी 2013

2. वेस्टइंडीज: भारत ने 2-0 (2) से जीती सीरीज, नवंबर 2013 

3. साउथ अफ्रीका: भारत ने 3-0 (4) से जीती सीरीज, नवंबर 2015 

4. न्यूजीलैंड: भारत ने 3-0 (3) से जीती सीरीज, सितंबर 2016 

5. इंग्लैंड: भारत ने 4-0 (5) से जीती सीरीज, नवंबर 2016

6. बांग्लादेश: भारत ने 1-0 (1) से जीती सीरीज, फरवरी 2017

7. ऑस्ट्रेलिया: भारत ने 2-1 (4) से जीती सीरीज, फरवरी 2017

8. श्रीलंका: भारत ने 1-0 (3) से जीती सीरीज, नवंबर 2017 

9. अफगानिस्तान: भारत ने 1-0 (1) से जीती सीरीज, जून 2018 

10. वेस्टइंडीज: भारत ने 2-0 (2) से जीती सीरीज, अक्टूबर 2018 

11. साउथ अफ्रीका: भारत ने 3-0 (3) से जीती सीरीज, अक्टूबर 2019 

12. बांग्लादेश: भारत ने 2-0 (2) से जीती सीरीज, नवंबर 2019

13. इंग्लैंड: भारत 4 टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे

Leave a Reply

Next Post

तेलघानी बोर्ड को इसी बजट में शामिल किए जाने पर संदीप साहू ने जताया सीएम भूपेश बघेल का आभार’

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर 02 मार्च 2021। विगत माह साहू समाज के एक सम्मेलन में मंच से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा तेली समाज के लिए तेल घाणी बोर्ड की घोषणा की गई थी जिसे गति प्रदान करने के लिए त्वरित कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री ने तेलगानी बोर्ड को इसी […]

You May Like

बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान....|....अमेरिकी चुनावी रैलियों में छाया ऑपरेशन सिंदूर....|....सड़क के गड्ढे भरने में नाकाम मंत्री अधिकारियों को फटकारते हुए रील बनाने में व्यस्त - कांग्रेस....|....दशहरा संपन्न होने से पहले जोगी परिवार को खदेड़ना महापाप है - दीपक बैज....|....डिसाइड नॉट टू डाई’ से मिली जिंदगी को नई उड़ान, SHK के जज्बे को सलाम....|....संजय कुमार मिश्रा ने संभाला नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के निदेशक तकनीकी का पदभार....|....अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क