जो दिखाना है दिखाओ, सौम्या चौरसिया को लेकर सवाल पूछने पर बोले भूपेश बघेल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 22 अप्रैल 2024। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुका है। पहले चरण में छत्तीसगढ़ में बस्तर सीट पर मतदान संपन्न हुआ। वहीं, अब 26 अप्रैल को दूसरे चरण में कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद सीट पर मतदान होना है। इस चुनाव में राजनांदगांव सीट सबसे हॉट सीट माना जा रहा है, ऐसा इसलिए भी क्योंकि यहां से पूर्व सीएम भूपेश बघेल चुनावी मैदान में हैं और वो लगातार भाजपा ही नहीं अपनी ही पार्टी के नेताओं के निशाने पर हैं। भूपेश बघेल पर आए दिन कई गंभीर आरोप लग रहे हैं। हालांकि इन आरोपों पर पहले तो वो बेबाकी से जवाब देते नजर आते थे, लेकिन अब सवालों में घिरे भूपेश बघेल सवालों का जवाब देने के बजाए बौखलाने लगे हैं। जी हां ऐसा ही कुछ खैरागढ़ में देखने को मिला।

दरअसल राजनांदगांव सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरे भूपेश बघेल कल खैरागढ़ में चुनाव प्रचार कर रहे थे। यहां उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित किए जाने के बाद मीडिया ने उन्हें घेर लिया और सवालों की झड़ी लगा दी। मीडिया के सवालों को सुनते ही भूपेश बघेल बौखला गए और अकड़बाजी दिखाते हुए कह डाला तुमको जो चलाना है चलाओ…मुझे नहीं सवाल पूछोगे तो भी चलाओगे।

अब ये भी जान लेते हैं कि आखिरकार मीडिया वालों ने भूपेश बघेल से ऐसा क्या पूछ लिया था कि वो तमक गए। दअरसल भाजपा के दो महामंत्रियों ने कोल और शराब घोटाला मामले में जेल में बंद सौम्या चौरसिया के बारे में चुप्पी तोड़ने की मांग की थी। इसी मुद्दे पर मीडिया ने उनका पक्ष जानना चाहा, तो भूपेश बघेल भड़क गए। भूपेश बघेल ने सौम्या चौरसिया का नाम सुनते ही कहा कि मुझे नहीं मालूम तुम्हारे पास है तो दिखाओ….।

Leave a Reply

Next Post

रश्मिका मंदना की साड़ी ने फैंस को बनाया अपना दीवाना

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 23 अप्रैल 2024। फिल्मों और फैशन की शानदार दुनियां में, कुछ ऐसे लोग हैं जो एक साधारण ऑउटफिट को शानदार और स्टाइलिस्ट बनाने की क्षमता रखते हैं। रश्मिका मंदाना एक सच्ची ट्रेंडसेटर जिनकी हर एक साड़ी लुक से फैन्स इन्फ्लुएंस हो जाते है जो फैशन […]

You May Like

29 से 31 अक्टूबर तक पश्चिमी यूपी में बारिश के आसार....|....काशी को मिली कपड़े की नई फैक्टरी, इसकी ताकत हमारी माताएं और बहनें....|....कार्यकर्ताओं के आक्रोश से डरकर स्मृति ईरानी ने उनको पार्टी ऑफिस आने मना किया - कांग्रेस....|....छठ महापर्व 2026 हेतु छठ पूजा समिति गठित....|....मनरेगा की खुदाई के दौरान निकला मानव कंकाल....|....बोर्ड की मान्यता रद्द होने से अभ्यर्थी अयोग्य नहीं....|....पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़....|....345 बस्तियों से निकले आरएसएस के पथ संचलन....|....वित्तीय अनियमितताओं पर सरकार का बड़ा एक्शन....|....रजनी पाटिल का आरोप, देश में 13 करोड़ लोगों के वोट काटे गए