सीएसके के बाहर होने के बाद खुद पर गुस्सा करते दिखे एमएस धोनी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 19 मई 2024। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) शीर्ष क्रम की शानदार बल्लेबाजी के बाद अंतिम ओवर में यश दयाल की गेंदबाजी से शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 27 रन से हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली चौथी और अंतिम टीम बनी। कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद पहले ही प्लेऑफ में जगह पक्की कर चुकी हैं। कप्तान फाफ डुप्लेसी (54 रन) की अगुआई में शीर्ष क्रम के शानदार प्रदर्शन से आरसीबी ने पांच विकेट पर 218 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। फिर उसके गेंदबाजों ने सीएसके को 20 ओवर में सात विकेट पर 191 रन पर रोक दिया और लगातार छठी जीत से प्लेऑफ का टिकट कटाया। बता दें आरसीबी के खिलाफ तनावपूर्ण मुकाबले में सीएसके स्टार अपनी टीम को जीत दिलाने में विफल रहे, उसके बाद एमएस धोनी खुद पर गुस्सा भी थे। यह जीत विराट कोहली को भावुक कर देगी, क्योंकि आरसीबी टीम ने इस सीजन में यहां तक पहुंचने के लिए खूब संघर्ष किया है।

आपको बताते चलें कि चेन्नई सुपर किंग्स को प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के खिलाफ आखिरी ओवर में केवल 17 रन चाहिए थे। वहीं एमएस धोनी स्ट्राइक पर थे, यश दयाल की गेंद पर उन्होंने एक शानदार छक्का भी जड़ा था। जिसके बाद मोमेंटम सीएसके की टीम की तरफ चला गया। लेकिन उसके बाद अगली ही बॉल पर महेंद्र सिंह धोनी कैच आउट हो गए, इसके बाद माही को एक समय के लिए खुद पर गुस्सा करते हुए भी देखा गया। वहीं इसी के साथ-साथ आपको अवगत करवाते चलें कि इस शानदार जीत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आने वाली 22 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एलिमिनेटर मुकाबला खेलेगी। क्योंकि टीम चौथे स्थान के साथ क्वालीफाई करने में सफल हुई है, हालांकि अब तक तीसरा नंबर और दूसरे नंबर के लिए 2 टीमों के बीच जंग जारी है। जिसका फैसला भी आज के दिन हो जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

रायपुर के पास शालीमार एक्सप्रेस के एसी कोच में गिरा बिजली खंभा: यात्री का कटा हाथ, नाबालिग के आंख में आई चोट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 19 मई 2024। रायपुर रेलवे स्टेशन से बड़ी खबर सामने आई है। रायपुर से होकर गुजरने वाली शालीमार-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के एक एसी कोच में खंभा गिरा गया। खंभा गिरने से कोच में बैठे यात्री हादसे के शिकार हो गए। इस हादसे से एक यात्री […]

You May Like

ईरान पर नए हमले की तैयारी में अमेरिका....|....परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल