महाराष्ट्र के राज्यपाल ने दिग्गज़ हस्तियों को जननायक सम्मान से सम्मानित किया

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

अनिल बेदाग/ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 13 नवंबर 2022। हाल ही में महामहिम राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी जी के हाथों जननायक सम्मान से कई हस्तियों को नवाजा गया। राज वर्मा (संगीतकार) ट्रू होप मार्केटिंग (ओ पी सी ) प्राइवेट लिमिटेड के डॉ. कमलेश उदय पाटिल (एम डी) बृजेश तिवारी (सी एम डी ) और रमेश प्रसाद गुप्ता (पैथोलोजिस्ट) को यह सम्मान मिला।   महाराष्ट्र के राज भवन में आयोजित सम्मान समारोह में सनातन सेना के अध्यक्ष द्वारा राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी जी को पुष्प गुच्छ, शॉल व जननायक पुरस्कार स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उसके बाद राज वर्मा (संगीतकार ) को संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए, डॉ. कमलेश उदय पाटिल (एम डी) बृजेश तिवारी (सी एम डी ) और रमेश प्रसाद गुप्ता को क्रमश उनके द्वारा निस्वार्थ सामाजिक, धार्मिक व राष्ट्रहित में किए गए कार्यों के लिए राज्यपाल जी ने अपने हाथो से जननायक पुरस्कार स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। 

किसी कारणवश बृजेश तिवारी और रमेश प्रसाद गुप्ता समारोह में शामिल न हो पाए, इसलिए बृजेश तिवारी के भाई रत्नेश तिवारी व रमेश प्रसाद गुप्ता की बेटी डॉली गुप्ता को इनकी अनुपस्थिति में स्मृति चिन्ह दिया गया।

Leave a Reply

Next Post

बॉलीवुड में माही खान ने भरी सपनों की ऊंची उड़ान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 13 नवंबर 2022। जिंदगी में चाहे कितनी भी परेशानियां आएं। हार नहीं माननी चाहिए। अपने सपनों को उड़ान देने के लिए मेरठ से माही खान ने मुम्बई में कदम रखा। एक बेहतरीन कलाकार बनने की चाह में उन्होंने रंगमंच में अभिनय सीखा। शामक डावर जैसे […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ