दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष: CCTV में कैद मारपीट, टांगी, चाकू और डंडों से हमला, दोनों पक्षों पर केस

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

सक्ती 26 दिसंबर 2025। सक्ती जिले में दो पक्षों के बीच हिंसक मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें करीब 10 से अधिक लोग मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, घटना 24 दिसंबर 2025 की रात करीब 8:30 बजे की है। एक पक्ष की महिला ने थाने में दी गई रिपोर्ट में बताया कि मोहल्ले में कुछ लोग शराब के नशे में गाली-गलौच कर रहे थे। मांस-मदिरा सेवन से मना करने पर आरोपियों ने गंदी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों पर टांगी, चाकू, लोहे की रॉड और डंडे से हमला किया गया, जिससे कई लोग घायल हो गए। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

वहीं दूसरे पक्ष ने भी थाने में अलग शिकायत दर्ज कराई है। दूसरी रिपोर्ट के अनुसार, बाजा बजाकर घर लौट रहे युवक के साथ गाली-गलौच की गई और विरोध करने पर उस पर डंडे से हमला किया गया। बीच-बचाव करने आए उसके माता-पिता पर भी डंडों से मारपीट की गई, जिससे उन्हें चोटें आईं। इस घटना को भी मोहल्ले के लोगों ने देखा और बीच-बचाव किया। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट के आधार पर मारपीट, गाली-गलौच और धमकी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। सामने आए CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

सुरक्षाबलों की सतर्कता से दो आईईडी बरामद, मौके पर किया गया नष्ट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बीजापुर 26 दिसंबर 2025। बीजापुर जिले में  माओवादी विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे एरिया डॉमिनेशन ऑपरेशन के दौरान बड़ी साजिश को नाकाम किया गया है।सीआरपीएफ की 214वीं वाहिनी की टीम एफओबी कांडलापर्ती-2 से क्षेत्र में गश्त एवं सर्च ऑपरेशन के लिए […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान