NCR में चौथी लहर का खतरा! गुड़गांव-दिल्ली में 6 महीने बाद सबसे ज्यादा केस, लगे ये प्रतिबंध

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 25 दिसंबर 2021। दिल्ली-एनसीआर पर कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर का खतरा बढ़ता जा रहा है। बीते छह महीने के आंकड़े इसकी गवाही दे रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा कल जारी आंकड़ों में सबसे ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। आपको बता दें कि यह वृद्धि तब दर्ज की गई है, जब एनसीआर में आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। दिल्ली में क्रिसमस और नए साल के समारोहों पर प्रतिबंध लगाने के मद्देनजर हरियाणा और यूपी दोनों सरकारों ने शनिवार को प्रभावी नाइट कर्फ्यू का आदेश जारी दिया है। यूपी ने 20 अक्टूबर को नाइट कर्फ्यू हटा लिया था। तब से कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया था। हरियाणा में भी 9 अगस्त से रात का कर्फ्यू नहीं था।

नए प्रतिबंधों का मतलब है कि इस बार दिल्ली-एनसीआर में देर रात क्रिसमस और नए साल की पार्टियां नहीं होंग। प्रतिबंधों के कारण हॉस्पिटैलिटी उद्योग को झटका लगा है। उन्हें महामारी और उसके बाद के लॉकडाउन के बाद इस साल राहत की उम्मीद थी।

दिल्ली में कल सामने आए कोरोने के 180 नए मामले

दिल्ली ने शुक्रवार को कोरोना के 180 नए मामले दर्ज किए हैं, जो 16 जून के बाद से एक दिन में सबसे अधिक हैं। गुड़गांव में, दैनिक नए संक्रमण 48 को छू गए, जो 6 जून के बाद से सबसे अधिक है। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की बात करें तो दिल्ली में कल तीन नए मामलों की भी पुष्टि हुई हैं। इसके साथ ही अब तक यहां कुल 67 मरीज हो गए हैं।

देश में अब तक ओमिक्रोन के 396 मामले आए

देश में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के अब तक 396 केस दर्ज किए जा चुके हैं। ये मामले 17 राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में सामने आए। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 6,650 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,47,72,626 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 77,516 रह गई है। 374 और संक्रमितों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,79,133 हो गई।

Leave a Reply

Next Post

अमिताभ बच्चन ने सेंटा बन दी फैंस को बधाई, कंगना, आलिया ने घरवालों के साथा किया सेलिब्रेट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 25 दिसंबर 2021। बॉलीवुड के सितारे हर त्यौहार बड़ी धूम धाम से मनाते हैं, ऐसे में वो क्रिसमस कैसे मिस कर सकते हैं। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो पोस्ट कर फैंस को शुभकामनाएं दी हैं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट फोटो […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर