सीएम विष्णुदेव साय ने होली पर लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, प्रदेशवासियों को दी बधाई और शुभकामनाएं

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 23 मार्च 2024। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने होली के अवसर पर शनिवार को मुख्यमंत्री निवास से अपना अधिकारिक यूट्यूब चैनल लॉन्च किया। इसमें अपना पहला वीडियो होली की बधाई वाला ‘फाग गीत अपलोड किया। यूट्यूब लॉन्चिंग के बाद सीएम साय ने कहा कि प्रदेश की तीन करोड़ जनता से जुड़ाव और हमारे सरकार की विभिन्न जनहितैषी योजनाओं और समसामयिक क्रियाकलापों की जानकारी सीधे उन्हें मिल सके, इसलिए अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया है। उन्होंने कहा कि इस यूट्यूब चैनल के माध्यम से प्रदेश की जनता हमसे जुड़ सकती है। सीएम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि भी आप सभी हमारे आधिकारिक यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब कर उनसे जुड़ सकते हैं। इसके पूर्व अपने सोशल मीडिया हैंडल होली गीत पूरा होवत हे गारंटी हर बार,आगे-आगे खुशहाली के होली तिहार गीत अपलोड किया। लोगों को होली त्योहार की बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस वीडियो में भाजपा शासन के चुनाव पूर्व अपने संकल्प पत्र मोदी की गारंटी में किये गए महत्वपूर्ण वादों को पूरा होने की बात को संगीत के माध्यस से लयबद्ध किया गया है। बता दें कि मुख्यमंत्री साय की ओर से देश और प्रदेश के सांस्कृतिक पर्वों का विशेष संज्ञान लेते हुए उन्हें प्रोत्साहन देकर भव्यता के साथ उनका आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने ट्टीट कर लिखा कि ‘पूरा होवत हे गारंटी हर बार, आगे-आगे खुशहाली के होली तिहार, जम्मो प्रदेशवासी ला होली के अब्बड़ अकन बधई अउ सुभकामना।

Leave a Reply

Next Post

33 साल बाद अपने गढ़ में लौटे दिग्विजय, कांग्रेस में 15 सीटों पर बनी सहमति, आज आ सकती है सूची

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 23 मार्च 2024। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मध्यप्रदेश के कांग्रेस उम्मीदवारों का इंतजार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में दिल्ली में हुई कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 12 से 15 नामों पर सहमति बन गई है। इसमें कई बड़े […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप