फाइनल में धोनी जीते या हार्दिक, दोनों के पास रोहित शर्मा के इस रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 28 मई 2023। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 16वें सीजन का फाइनल मैच रविवार (28 मई) को चेन्नई सुपरकिंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। मैच में दो करिश्माई कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पांड्या आमने-सामने होंगे। धोनी ने चेन्नई को चार बार चैंपियन बनाया है। वहीं, हार्दिक ने पिछले साल गुजरात टाइटंस को उसके पहले ही सीजन में विजेता बनाया था।

फाइनल मैच में धोनी और हार्दिक के पास एक खास उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा। दोनों के पास आईपीएल के सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा की बराबरी का मौका होगा। सिर्फ धोनी और हार्दिक ही नहीं बल्कि अंबाती रायुडू भी रोहित के बराबर पहुंच सकते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी: चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान धोनी ने अब तक चार बार अपनी टीम को चैंपियन बनाया है। अगर वह पांचवीं बार खिताब जीत लेते हैं तो बतौर कप्तान रोहित शर्मा के आईपीएल खिताब की बराबरी कर लेंगे। रोहित ने अपनी कप्तानी में 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में मुंबई को चैंपियन बनाया है। वहीं, धोनी की कप्तानी में चेन्नई की टीम 2010, 2011, 2018 और 2021 में जीती है।

हार्दिक पांड्या: गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक ने अब तक पांच आईपीएल खिताब जीते हैं। मुंबई इंडियंस के साथ रहकर उन्हें 2015, 2017, 2019 और 2020 में ट्रॉफी उठाने का मौका मिला था। इसके अलावा उन्होंने गुजरात को 2022 में चैंपियन बनाया था। बतौर खिलाड़ी रोहित शर्मा ने छह आईपीएल ट्रॉफी जीते हैं। मुंबई को पांच बार चैंपियन बनाने के अलावा वह 2009 में डेक्कन चार्जर्स की टीम के लिए भी आईपीएल जीते थे। अगर गुजरात की टीम आज जीत जाती है तो हार्दिक बतौर खिलाड़ी सबसे ज्यादा आईपीएल जीतने के मामले में रोहित शर्मा की बराबरी कर लेंगे।

Leave a Reply

Next Post

जागेश्वर और बदरीनाथ धाम पहुंचे बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी, भोले की भक्ति में दिखे लीन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 28 मई 2023। बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी अक्षय कुमार रविवार सुबह पहले अल्मोड़ा स्थित प्रसिद्ध जागेश्वर धाम पहुंचे और इसके बाद बदरीनाथ धाम दर्शन के लिए पहुंचे। भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर बदरी विशाल के द्वार पर मत्था टेकने के साथ ही उन्होंने विधि-विधान से […]

You May Like

जब दुनिया संकट में थी, भारत ने दिखाया रास्ता....|....रूस ने आर्कटिक में तेल निकालना शुरू किया....|....जर्मनी में पहली बार कट्टर दक्षिणपंथी दल चुनाव जीता....|....ट्रेन से गांजा तस्करी करते महिला समेत 5 गिरफ्तार....|....एमपी में तेज बारिश से राहत: 11 सितंबर से नया मौसमी तंत्र होगा एक्टिव....|....'वन नेशन-वन स्टाइपेंड' को लेकर आर-पार की लड़ाई....|....छत्तीसगढ़ में मवेशियों से भरी पिकअप पलटी तो खुला तस्करी का राज, 3 आरोपी गिरफ्तार....|....पेंड्रा बाईपास निर्माण की मांग पकड़ी रफ्तार....|....दो लाख की चोरी में पुलिस के हाथ खाली थे, फिर 'कोका' ने पहुंचाया चोरों के घर तक....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को तीन नए जजों की सौगात