मुंबई में अनोखी बोनसाय–ओरिगामी प्रदर्शनी का जादू

admin
शेयर करे

जीजामाता उद्यान में प्रकृति और कला का महोत्सव 

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 01 दिसंबर 2025। जिस शहर को कभी नींद नहीं आती, वहाँ आजकल भायखला का जीजामाता उद्यान एक शांत, कलात्मक और मनमोहक अनुभव से भरा पड़ा है। बीएमसी और ट्री अथॉरिटी, मुंबई द्वारा जापान के कॉन्सलेट-जनरल के साथ मिलकर आयोजित किए गए पहले बोनसाय और ओरिगामी शो ने उद्यान के वातावरण को प्राकृतिक सौंदर्य और क्रिएटिविटी के बेहतरीन संगम में बदल दिया है। यह प्रदर्शन शुक्रवार को उद्घाटन के साथ आम जनता के लिए खुल गया और 30 नवंबर तक पूरी तरह फ्री एंट्री के साथ सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित रहेगा। मुख्य अतिथि के रूप में इस अवसर पर मुंबई में जापान के कॉन्सुल जनरल मिस्टर कोजी यागी और बीएमसी के गार्डन सुपरिटेंडेंट श्री जितेंद्र परदेशी उपस्थित रहे। अपनी तरह की यह पहली प्रदर्शनी सिर्फ देखने लायक नहीं बल्कि महसूस करने और अनुभव करने के लिए है — जहां मिनी पेड़ों की जीवंत खूबसूरती और ओरिगामी की कल्पनाशील कलाकारी एक ही जगह दिखाई देती है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मिस्टर कोजी यागी ने कहा, “सिस्टर सिटी पहल के तहत 1965 में मुंबई और योकोहामा को जोड़ा गया था, जिसके 60 वर्ष पूरे हो गए हैं। यह प्रदर्शनी इसी ऐतिहासिक बंधन और सांस्कृतिक साझेदारी का उत्सव है। सभी मुंबई वासियों को इस इको-फ्रेंडली प्रदर्शनी को अवश्य देखना चाहिए। ओरिगामी प्रदर्शनी में जानवरों, पक्षियों, फूलों और औजारों के अनोखे मॉडल शामिल हैं — और ये सभी सिर्फ एक कागज़ की मोड़-पर-फोल्ड कला से तैयार किए गए हैं।

वहीं बीएमसी के गार्डन सुपरिटेंडेंट जितेंद्र परदेशी ने परिवारों, बच्चों और प्रकृति प्रेमियों से आग्रह करते हुए कहा कि “बोनसाय ऐसी कला है जिसे हर घर तक ले जाया जा सकता है। गमलों में लगाए गए पौधे घर के वातावरण और हवा को बेहतर बनाते हैं। रविवार तक सभी लोग परिवार के साथ आएं और प्रदर्शनी का आनंद लें। बता दें कि बीएमसी पिछले 27 वर्षों से पौधों और पुष्प प्रदर्शनी का सफल आयोजन करती आ रही है। और अच्छी खबर यह है कि अगले वर्ष फरवरी 2026 के पहले सप्ताह में फूलों की प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी — जिसका इंतजार सभी प्रकृति प्रेमी सरीखे ही करते हैं।

कार्यक्रम में फिल्म और टीवी अभिनेत्री तथा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर एकता जैन भी विशेष रूप से मौजूद रहीं। उन्होंने दोनों देशों के सहयोग से आयोजित इस प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि घर पर गमलों में कुछ पौधे लगाना ही वायु प्रदूषण के खिलाफ सबसे बड़ा कदम है  और ऐसी प्रदर्शनियाँ लोगों को प्रेरित करती हैं।

Leave a Reply

Next Post

एंबुलेंस नहीं मिलने से घायल जीआरपी जवान की मौत के लिए स्वास्थ्य मंत्री जिम्मेदार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 01 दिसंबर 2025। एम्बुलेंस नही मिलने के कारण रायगढ़ में सड़क दुर्घटना में घायल जवान मौत के लिये स्वास्थ्य मंत्री को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार बनने स्वास्थ्य व्यवस्था लड़खड़ा गई है। एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण