सडक गायब ? भाजपा-कांग्रेस दोनो ने की कलेक्टर से शिकायत , जनता हैरान !

SAZID
शेयर करे
छत्तीसगढ़ रिपोर्टर / मो . साजिद खान
एमसीबी ( सरगुजा) — भाजपा और कांग्रेस दोनो के ही पदाधिकारियों द्वारा खडगवां ब्लाक के ग्राम मंगोरा में दो सडकों का उल्लेख करते हुए कलेक्टर को दिए पत्र में बताया कि एक सडक बनी ही नही, उसी सडक की राशि में गबन करने का आरोप ठेकेदार, पीडब्ल्यूडी इंजीनियर और संबंधित अधिकारियों पर लगाया गया है। बताया गया कि टेंडर प्रकिया के तहत यह दोनों सडकें मुख्यमंत्री सुगम योजना की है।
              अब सवाल यह उठता है कि अभी कुछ दिनों पहले ही मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य भर की सडकों का संधारण और नवीनीकरण का कार्य हुआ है। जिसमें एमसीबी जिले की भी सडकों का भी संधारण और नवीनीकरण हुआ। क्या यह दो सड़कें इस प्रकिया से महरूम रह गईं ? इस आधार पर देखा जा सकता है कि इस संधारण और नवीनीकरण के समयान्तराल में आखिरकार कितनी दिलेरी से इस तरह का गोलमाल कर लिया गया होगा ? अथवा मेजरमेंट में चोरी कर राशि का हेरफेर कर लिया गया ? फिर तो यही कहा जा सकता है कि खग की भाषा खग ही जाने अर्थात ठेकेदार की भाषा इंजीनियर और एसडीओ ही समझ सकते हैं। क्या सडक के घपले के इस शिकायती मामले में कलेक्टर जांच करवा करके कार्यवाही के पश्चात वसूली की कार्यवाही करेंगे ?
                           पीडब्ल्यूडी कार्यपालन अभियंता से इस मामले में जानकारी लेने पर उन्होने कहा कि मै देख करके बता पाऊंगा। मेरे आने के पहले का है। वह बहुत पहले बना था। रिकार्ड देखकर बता पाऊंगा। अभी दौरे में हूं।

Leave a Reply

Next Post

आदित्य कश्यप ने इंडियाज टॉप मॉडल सीजन 4 में मिस्टर छत्तीसगढ़ का टाईटल जीता एवं अभिजीत का सिंगिग कंपीटिशन में शानदार प्रदर्शन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   बिलासपुर 16 जून 2023। कृष्णा नगर देवरीखुर्द, बिलासपुर निवासी लालिमा कश्यप, ओ. एस. कश्यप के बड़े सुपुत्र 22 वर्षीय आदित्य कश्यप ने इंडियाज टॉप मॉडल सीजन 4 के मॉडलिंग कंपीटिशन में हिस्सा लेकर मिस्टर छत्तीसगढ़ का टाईटल जीता। यह कंपीटिशन अग्रवाल प्रोडक्शन हाउस के डायरेक्टर मिस्टर […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प