IPL 2022: गुरु डेल स्टेन के अंदाज में उमरान मलिक ने मनाया विकेट का जश्न

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 28 अप्रैल 2022। सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज उमरान मिलक अपनी तेज तर्रार गेंदबाजी से इन दिनों खूब सुर्खिया बटोर रहे हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ गुरुवार रात तो इस गेंदबाज ने कमाल ही कर दिया। अपने आईपीएल करियर का बेस्ट परफॉर्मेंस देते हुए इस 22 साल के तेज गेंदबाज ने 4 ओवर के कोटे में 25 रन खर्च कर 5 विकेट लिए। इस दौरान उमरान विकेट लेने के बाद अपने गुरु डेल स्टेन के अंदाज में जश्न मनाता हुए भी दिखाई दिए।

साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन इस समय आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा हैं। वह इस टीम में बॉलिंग कोच की भूमिका निभा रहे हैं। उन्हीं की निगरानी में उमरान मलिक भी अपने परफॉर्मेंस में निखार लाते हुए दिख रहे हैं।

आईपीएल 2021 के दौरान डेब्यू करने वाले उमरान मलिक को पिछले सीजन आखिर के कुछ मैच खेलने का मौका मिला था। इस दौरान टीम मैनेजमेंट ने उनकी अहमियत समझी और 4 करोड़ रुपए की मोटी रकम खर्च कर सीजन 15 के लिए रिटेन किया। हैदराबाद का मैनेजमेंट जानता था कि अगर वह इस खिलाड़ी को रिलीज करता है तो ऑक्शन में टीमें जमकर उमरान पर बोली लगाएगी।

उमरान मलिक ने टीम मैनेजमेंट को निराश नहीं किया और वह इस सीजन मैद-दर-मैच अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ 5 विकेट लेने के बाद वह पर्पल कैप की रेस में 15 विकेट के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। उनके आगे सिर्फ राजस्थान रॉयल्स के युजवेंद्र चहल हैं जिनके नाम 18 विकेट दर्ज हैं।

Leave a Reply

Next Post

IPL 2022 DC VS KKR: पंत और अय्यर की टीमों के बीच आज फिर होगी टक्कर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 28 अप्रैल 2022। इंडियन प्रीमियर लीग के 41वें मुकाबले में गुरुवार शाम को दिल्ली कैपिटल्स की टीम और कोलकाता नाइटराइडर्स आमने सामने होंगे। इन दोनों ही टीम को इस वक्त जीत की जरूरत है। कोलकाता की टीम ने तो पिछले लगातार चार मुकाबले गंवाए हैं […]

You May Like

छत्तीसगढ़ का मोस्ट वांटेड नक्सली मिसिर बेसरा गिरफ्तार....|....रायगढ़ में रवि भगत पर केस दर्ज; जेल दाखिल....|....जेएसडब्ल्यू प्लांट से 7.5 किलो तांबा तार चोरी....|....ट्रेलर ब्रेकडाउन से थमी रफ्तार....|....जहरीले जंतु के काटने से 3 वर्षीय मासूम की मौत....|....बलरामपुर कलेक्टर ने कृषि विस्तार अधिकारी को किया निलंबित....|....रायपुर में लगी भीषण आग; बार सहित 4 दुकानें जलकर खाक....|....संवेदनशील पहल से लौट रही जिंदगी की मुस्कान....|....कोतबा-बागबहार सड़क का काम प्रगति पर, अक्टूबर-2026 तक पूरा करने का लक्ष्य....|....लोदाम में बर्तन दुकान पर दबिश, 13 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित मिले