“किसी भी चैनल पर, किसी भी समय और किसी भी मुद्दे पर…”, स्मृति ईरानी ने प्रियंका गांधी को दी खुली चुनौती

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 09 मई 2024। अमेठी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है. स्मृति ईरानी ने प्रियंका गांधी को खुली बहस की चुनौती दी है. ईरानी ने कहा है कि मैं प्रियंका से किसी भी चैनल पर, किसी भी समय, किसी भी टॉपिक पर बहस करने को तैयार हूं. आपको बता दें कि प्रियंका गांधी ने बीते दिनों एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि पीएम मोदी कई अहम मुद्दों पर बात नहीं करते हैं. स्मृति ईरानी ने प्रियंका गांधी के इस बयान को अधार बनाते हुए आमने-सामने बहस करने की चुनौती दी है। स्मृति ईरानी ने कहा कि मैं उन्हें (प्रियंका गांधी) चैलेंज करती हूं कि बीजेपी से किसी भी मुद्दे पर बहस के लिए वो किसी भी चैनल, किसी भी एंकर, कोई भी जगह और किसी भी समय को चुन लें. मैं उनसे बहस के लिए तैयार हूं. उन्होंने आगे कहा कि दोनों भाई बहन एक तरफ और बीजेपी का प्रवक्ता एक तरफ, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा. हमारी पार्टी से उनके लिए सुधांशु त्रिवेदी ही बहुत हैं. उन्हें उत्तर मिल जाएगा।

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को रायबरेली के बछरावां में राहुल गांधी के पक्ष में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया था. इस दौरान उन्होंने कहाथा कि भाजपा की पूरी मशीनरी राहुल गांधी के बारे में झूठ फैलाने में जुटी है. उन्होंने कहा था कि भाजपा आम जनता को गुमराह करने में जुटी है. इनके राज में महंगाई बढ़ी है. हमारी सरकार आने पर आशा वर्कर्स से लेकर मनरेगा के कर्मचारियों के वेतन को दोगुना किया जायेगा।

प्रियंका गांधी ने कहा था कि भाजपा के उम्मीदवार जगह-जगह जाकर कहते हैं कि हमें वोट देंगे, तो संविधान बदल देंगे. ये लोग अब संविधान को बदलने की बात कर रहे हैं. अब जब पीएम मोदी को लगा कि बात उलटी हो रही है, तब ‌वह अपना बयान बदलने लगे. यहां के लोग नेताओं को अच्छी तरह समझते हैं. जब उन्हें इंदिरा जी (इंदिरा गांधी) की कोई नीति पसंद नहीं आई तो उन्होंने उन्हें भी हरा दिया. इंदिरा जी गुस्सा नहीं हुईं बल्कि आत्ममंथन किया. आपने उन्हें दोबारा चुना. यह रायबरेली के लोगों की खासियत है कि वे नेताओं को समझते हैं।

Leave a Reply

Next Post

फेल विद्यार्थियों को सीएम विष्णुदेव साय ने दिया संबल, निराश नहीं होने की बात कही

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 09 मई 2024। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जारी हुए दसवीं और बारहवीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम पर सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने दसवीं की टॉपर छात्रा सिमरन शब्बा और बारहवीं की टॉपर छात्रा महक अग्रवाल को बधाई […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर