बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ : गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और बच्चों के अन्नप्रासन पोषण माह कार्यक्रम में प्रभा पटेल रही मुख्य अतिथि।

SAZID
शेयर करे

जिले में किया गया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ तथा पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर 

एमसीबी (सरगुजा)  — एकीकृत बाल विकास परियोनजा मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी- भरतपुर अन्तर्गत पर्यवेक्षक परिक्षेत्र द्वारा बीते दिनों मनेन्द्रगढ़ शहर के अग्रसेन भवन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान तथा पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

                         कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल रही। इसके साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में वार्ड पार्षद श्यामसुन्दर पोद्दार, गौरी केरकेट्टा व बबीता कौर भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में भारत शासन की विशिष्ट योजनाओं में से एक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जिसका मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के गिरते लिंगानुपात को बढ़ावा देना है। इस योजना के मुख्य घटकों में शामिल हैं और राष्ट्रव्यापी जागरूकता और प्रचार अभियान चलाना है एवं उन क्षेत्रों से संबंधित कार्य करना है। बुनियादी स्तर पर लोगों को प्रशिक्षण देकर संवेदनशील और जागरूक बनाकर तथा सामुदायिक एकजुटता के माध्यम से उनकी सोच को बदलने पर जोर दिया जाना है।

                               कार्यक्रम में जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी आर के खाती विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिन्होंने बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ अन्तर्गत संचालित कार्यक्रम एवं योजनाओं की जानकारी के साथ महिलाओं एवं बच्चों के सुरक्षा एवं संरक्षण से संबंधित अधिनियमों कानूनों से उपस्थित हितग्राहियों को अवगत कराया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अध्यक्ष नगरपालिका अध्यक्ष मनेन्द्रगढ़ प्रभा पटेल द्वारा विभागीय संदेशों के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु आग्रह पूर्वक संदेश दिया गया तथा कार्यक्रम में 06 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई व 04 बच्चों का अन्नप्रासन कराया गया। इसके साथ ही 20 बालिकाओं को बेटी बचाओ बेटी पढाओ के तहत कैप व टी शर्ट का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं की भरपूर सहभागिता रही।

Leave a Reply

Next Post

स्वच्छता दीदियों का रूख अब घर-घर कचरा कलेक्शन में गांवों की तरफ भी हो चला !

शेयर करेकोरिया एवं एमसीबी जिले के 66 ग्राम पंचायतों में घर-घर कचरा कलेक्शन कर रहीं स्वच्छता दीदियां   शासन के निर्देशानुसार इस स्वच्छता अभियान के सफलतम प्रयास में जिला पंचायत सीईओ की महत्वपूर्ण भूमिका। एमसीबी/कोरिया (सरगुजा) – कोरिया एवं एमसीबी जिले के अनेक ग्राम पंचायतों में शहरों की तर्ज पर घर-घर कचरा […]

You May Like

नितिन हत्याकांड: धरने पर बैठे मंत्री, शव रखकर मेरठ-बिजनौर मार्ग किया जाम....|....सीएम योगी छात्रों से बोले- पाठ्यक्रम के साथ अच्छी किताबें खरीदें....|....ऑटो कंपनी की डीलरशिप के नाम पर कारोबारी को झांसे में लिया, साढ़े 3 लाख ठगकर आरोपी फरार....|....बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे दो युवक, आकाशीय बिजली ने ली एक की जान, दूसरा अस्पताल में भर्ती....|....घर जलने की राहत राशि में देरी पड़ी भारी, CS ने तय की जिम्मेदारी....|....खड़े हनुमान मंदिर का विस्थापन रोकने तेज हुआ विरोध....|....जीतू यादव की एमआईसी में वापसी से बवाल....|....'भारत की चुनाव प्रक्रिया सबसे पारदर्शी'....|....तारा कोल ब्लॉक पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, भूपेश बघेल और जयराम रमेश प्रदेश को गुमराह करना बंद करें : भाजपा....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजीव कुमार कस्सी ने किया कुसमुंडा खदान का दौरा